iQOO Z11 आज 20 अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस नए Z-सीरीज़ स्मार्टफ़ोन को ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। iQOO ने इस फोन को परफॉर्मेंस, AI और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। भारतीय मॉडल की खास बात यह है कि इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo 5G प्रोसेसर, 6.83-inch 1.5K 144Hz curved AMOLED डिस्प्ले, 7050mAh BlueVolt बैटरी और 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा दिया गया है।
इस फोन की एक और खास बात यह है कि भारतीय मॉडल चीन के मॉडल से काफी अलग है। भारत में iQOO Z11 को 3D curved AMOLED डिस्प्ले और हॉरिज़ॉन्टल स्काईलाइन कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं फ़ोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, AI features, डिज़ाइन और बिक्री के बारे में पूरी जानकारी।
iQOO Z11: की भारत में कीमत
iQOO Z11 की शुरुआती कीमत ₹34,999 रखी गई है। यह फोन चार RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है
| वेरिएंट | Original Price | Instant Bank Discount | Net Effective Price |
|---|---|---|---|
| 6GB + 128GB | ₹34,999 | ₹2,500 | ₹32,499 |
| 8GB + 128GB | ₹39,999 | ₹3,000 | ₹36,999 |
| 8GB + 256GB | ₹44,999 | ₹3,000 | ₹41,999 |
| 12GB + 256GB | ₹49,999 | ₹3,000 | ₹46,999 |
बढ़ती कीमत को देखते हुए अगर ज्यादा रैम और स्टोरेज की जरूरत नहीं है तो बेस वेरिएंट की कीमत कम होने के कारण खरीद सकते हैं वहीं लंबे समय तक फ़ोन इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए 256GB स्टोरेज वैरिएंट ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा चुनिंदा HDFC Bank और ICICI Bank cards से खरीदारी करने पर ₹4,000 तक का instant discount मिल रहा है। साथ ही 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। फ़ोन की बिक्री भारत में Amazon के जरिए की जाएगी।
iQOO Z11: Design
डिज़ाइन के मामले में iQOO ने Z11 के भारतीय वैरिएंट को काफी अलग रखा है। फोन के पीछे गूगल पिक्सल सीरीज़ की तरह हॉरिज़ॉन्टल स्काई लाइन कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें LED light और कैमरा रिंग्स को कैमरे के अंदर रखा गया है। लेकिन iQOO ने इसे अपनी अलग स्टाइल के साथ तैयार किया है। यह स्मार्टफ़ोन दो प्रमुख रंग Aurora Green, Celestial Blue में आता है 7,050mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का वजन करीब 199 ग्राम और मोटाई करीब 7.99mm एक महत्वपूर्ण डिज़ाइन है हालांकि फ़ोन हाथ में कितना आरामदायक लगेगा, इस फोन की कर्व डिजाइन और यूजर की पसंद पर निर्भर करेगा।
iQOO Z11 Display: 144Hz Curved AMOLED
iQOO Z11 में 6.83-inch AMOLED curved डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और सपोर्टेड गेम्स में काफी आसान अनुभव दे सकता है। हालांकि 144Hz हर application में खुद ब खुद नहीं चलेगा लेकिन iQOO के अनुसार सपोर्टेड ऐप्स और गेम्स में इसका पूरा फायदा मिल सकता है
फोन में 2000 nits HBM ब्राइटनेस और 3000 nits लोकल पीक ब्राइटनेस दिया गया है। iQOO इसे धूप में पढ़ने लायक के लिए भी प्रमोट कर रहा है। यह डिस्प्ले उन यूज़र्स के लिए खास तौर पर आकर्षक हो सकती है जो नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, गेमिंग और curved AMOLED डिज़ाइन पसंद करते हैं.
iQOO Z11 Processor: Dimensity 7500 Turbo
iQOO Z11 भारत का पहला स्मार्टफ़ोन है जिसे MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ पेश किया है। यह 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित चिपसेट है। iQOO के अनुसार, Dimensity 7500 Turbo ने AnTuTu पर 12 लाख से अधिक का स्कोर हासिल किया है। जिससे यह चिपसेट Dimensity 7400 की तुलना में अधिक शक्तिशाली और iQOO Z10 के मुकाबले में smooth रहने वाली है लेकिन यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि ये iQOO के प्रयोगशाला के आंकड़े हैं वास्तविक परफॉर्मेंस आपके RAM वेरिएंट, सॉफ्टवेयर वर्जन, temperature और गेमिंग पर निर्भर करती है
Gaming के लिए कैसा रहेगा iQOO Z11?
iQOO ने Z11 को परफ़ॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले यूज़र्स के लिए बनाया है और इसके cooling system पर भी काफी जोर दिया गया है। फोन में 3800mm² का वेपर चैंबर है, जो iQOO Z series में पहली बार इस्तेमाल हुआ है। इसमें 10 तापमान सेंसर भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इसका ठंडा करने का क्षेत्र पुरानेग्राफिक्स की तुलना में 2.5 गुना ज्यादा है। इसके अलावा कुछ चुने हुए गेम में 144 FPS support भी दिया गया है।
इसका मतलब यह है कि iQOO Z11 सिर्फ बेंचमार्क नंबर के लिए नहीं, बल्कि अच्छे प्रदर्शन के लिए भी तैयार किया गया है। गेमिंग के दौरान इसका Dimensity 7500 Turbo + 3800mm² VC + 144Hz AMOLED का कॉम्बिनेशन काफी दिलचस्प हो सकता है हालांकि वास्तविक एफपीएस गेम, ग्राफिक्स सेटिंग्स, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन और तापमान जैसी परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है।
इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज में बड़ा धमाके वाला स्मार्टफोन ?
iQOO Z11 Battery: 7050mAh BlueVolt Battery
फोन में 7050mAh typical-capacity BlueVolt बैटरी दी गई है। जिसका फ़ायदा वीडियो एडिटर, गेमर और हेवी यूज़र को मिलने वाला है इसके साथ 44W फ़्लैश चार्जर दिया गया है। iQOO के आंकड़ों के अनुसार फोन को 10 मिनट में 1% से 17% तक और 30 मिनट में 1% से 44% तक चार्ज किया जा सकता है लेकिन फ़ोन की असल चार्जिंग का समय, तापमान, इस्तेमाल और बैटरी की हालत के अनुसार बदल सकता है।
iQOO Z11 Camera: 50MP Sony OIS + 8MP Ultra-Wide
iQOO Z11 में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX882 OIS के साथ आता है और अल्ट्रा वाइड कैमरा 8MP के साथ आता है प्राइमरी कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS मिलने से कम रोशनी में फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियो स्टेबिलिटी में फायदा मिल सकता है। दूसरा 8MP ultra-wide कैमरा ज्यादा वाइड सीन कैप्चर करने के लिए उपयोगी हो सकता है iQOO ने 1x और 2x पोर्ट्रेट शूटिंग के लिए मल्टीफ़ोकल पोर्ट्रेट फ़ीचर भी दिया है
सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेकिन यहां एक बात साफ है कि सिर्फ़ मेगापिक्सल देखकर कैमरा क्वालिटी का फैसला नहीं किया जा सकता। असल दुनिया की इमेज क्वालिटी के लिए इमेज प्रोसेसिंग, HDR, स्किन टोन, नाइट मोड और वीडियो स्टेबलाइज़ेशन भी महत्वपूर्ण होते हैं
Software: OriginOS 6 और AI Features
iQOO Z11 OriginOS 6 के साथ आता है। कंपनी ने लंबे समय तक रहने वाले स्मूदनेस और 60 महीनों तक स्मूद experience टेस्टिंग से जोड़ा है। फोन को 3 साल का एंड्रॉइड अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट से लेंस किया गया है फ़ोन में काई AI features जैसे AI Captions, AI Creation और AI Transcript Assist मिलते हैं जिसकी मदद से काम को आसानी से किया जा सकता है। इसलिए iQOO Z11 सिर्फ गेमिंग फ़ोन बनने की कोशिश नहीं कर रहा। कंपनी इसे students और productivity यूजर के लिए भी तैयार कर रही है। फोन में IP68 + IP69 की रेटिंग दी गई है
iQOO Z11 vs Competition
₹40,000 से कम segment में iQOO Z11 का मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। इस प्राइस ब्रैकेट में खरीदार को OnePlus Nord CE 6, vivo S2, Motorola Edge series, Redmi और realme जैसे फ़ोन परफ़ॉर्मेंस पर फ़ोकस करने वाले विकल्प मिलते हैं। लेकिन iQOO Z11 की सबसे बड़ी ताकत 144Hz 1.5K curved AMOLED + Dimensity 7500 Turbo + 7050mAh battery + IP68/IP69 + 50MP OIS हैं अगर आपकी प्रायोरिटी गेमिंग और बैटरी है, तो Z11 काफी मज़बूत दावेदार बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Review: कीमत, फीचर्स और लॉन्चिंग से पहले ही दिखी थी इसके पिंक कलर की झलक ?
iQOO Z11 के Pros
- 144Hz 1.5K curved AMOLED display
- Dimensity 7500 Turbo processor
- 3800mm² vapor chamber cooling
- 7050mAh बड़ी battery
- 50MP Sony IMX882 OIS camera
- OriginOS 6
- Selected games में 144 FPS support
iQOO Z11 के Cons
- 44W चार्जिंग इस price segment में बहुत aggressive नहीं है
- Telephoto camera नहीं है
- Curved display कुछ users को flat screen की तुलना में कम practical लग सकता है
iQOO Z11 खरीदने से पहले 4 बातें ध्यान रखें
- फ़ोन में 44W चार्जिंग को राखे ध्यान
- क्या कर्व्ड डिस्प्ले आपकी पसंद है या नहीं
- इसके कैमरा सेटअप में telephoto नहीं है।
- वैरिएंट चुनते समय स्टोरेज की ज़रूरत देखें
iQOO Z11 Final Verdict
iQOO Z11 फैसला केवल Dimensity 7500 Turbo पर नहीं किया जाना चाहिए फोन में बड़ा curved AMOLED display है, 144Hz refresh rate है, Dimensity 7500 Turbo processor है और 7050mAh बैटरी के साथ IP68/IP69 सुरक्षा भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये features अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ मिलकर फोन को परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड पैकेज बनाते हैं। इसकी कीमत के हिसाब से यह उन ग्राहक के लिए खासा हो सकता है जिन्हें गेमिंग, बैटरी बैकअप और प्रीमियम डिस्प्ले चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra: AI, 200 मेगापिक्सेल कैमरा और पावर का नया बादशाह ?
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.