ब्लॉग POCO X8 Pro स्मार्टफोन में मिलेगा दमदार प्रोसेसर, 200MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग। जानिए POCO X8 Pro की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट हिंदी में।
POCO कंपनी ने X सीरीज के दो नए स्मार्टफोन POCO X8 PRO और PRO MAX को लांच कर दिया है कंपनी ने अपने X-Series स्मार्टफोन्स से हमेशा यूज़र्स को बेस्ट परफॉर्मेंस और किफायती कीमत का कॉम्बिनेशन दिया है। कंपनी इस सीरीज को अच्छे परफॉरमेंस के साथ इंडियन मार्किट में पेश कर दिया है POCO X8 Pro, जो मिड-रेंज सेगमेंट में तहलका मचाने वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है। पोको X8 प्रो उन यूज़र्स के लिए लांच किया गया है जो हाई परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी, और फास्ट चार्जिंग एक ही फ़ोन में चाहते है I
POCO X8 PRO और PRO MAX की प्राइज
स्मार्टफोन की प्राइज की बाटे तो पोको X8 प्रो में 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है वंही प्रो मैक्स में 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है और इसके टॉप मॉडल 12GB + 512GB स्टोरज की कीमत 48,999 रुपये है यह स्मार्टफोन अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर तीन कलर Mint ग्रीन, वाइट और ब्लैक में उपलब्ध है POCO X8 Pro पर ₹4,000 तक का बैंक ऑफर मिल रहा है जिससे आप इस फ़ोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते है I
यह भी पढ़े :- Redmi ने लांच किया 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?
POCO X8 Pro डिस्प्ले और अन्य स्पेसिफिकेशन
POCO X8 Pro में 6.59 इंच की 1.5K Ultra-Bright अमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो शानदार विज़ुअल क्वालिटी और स्मूथ फील करता है इसका रिजॉल्यूशन 2756 × 1268 पिक्सल है जिससे कंटेंट और अधिक अच्छा और डिटेल दिखाई देता है ोहोने की डिस्प्ले 120Hz रेफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स के बीच नेविगेशन स्मूद महसूस होता है स्मार्टफोन के ब्रिटनेस की बात करें तो POCO X8 Pro में 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस और 800 निट्स की टाइपिकल ब्राइटनेस मिलती है जिससे तेज धुप में स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है I
आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें 3840Hz PWM डिमिंग के साथ TÜV रहेलैंड सर्टिफिकेशन दिए गए हैं जिससे लम्बे समय तक इस्तेमाल के दौरान आँखों में पड़ने वाली रोशनी को कम करने में मदद करते है इसके अलावा, HDR10+, Dolby Vision और Pro HDR जैसी तकनीकों की वजह से वीडियो देखने का अनुभव और भी शानदार हो जाता है। डिस्प्ले ki मजबूती के लिए Corning Gorilla Glass 7i और Wet Touch 2.0 तकनीक की मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन का उपयोग आसानी से किया जा सकता है। फ़ोन में in-display फिंगर प्रिंटिंग के साथ फेस अनलॉक भी मिलता है I
फ़ोन में MediaTek Dimensity 8500 का अल्ट्रा प्रोसेसर देखने को मिलता है जोकि 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है जिसका AnTuTu स्कोर 2.3m+ रहने वाला है यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड और Mali-G720 MC8 GPU के साथ आता है जिससे स्मार्टफोन स्मूथ परफॉरमेंस, हाई-एंड गेमिंग और ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क को आसानी से संभाल सकता है वही हीट कंट्रोल के लिए एडवांस 5300mm² वपूर कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है I कंपनी का दावा है की इसमें 90fps पर BGMI, Call of Duty, Asphalt Legends और Real Racing 3 जैसे गेम हाई ग्राफ़िक्स पर आसानी से खेल सकते है I
इसे भी पढ़े:- Vivo V70 Series Launch हुआ धमाके के साथ – कैमरा धांसू, बैटरी पावरफुल, लेकिन ये कमी भारी पड़ेगी !
फ़ोन के कैमरा की बात की जाये तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है यह f/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सेल SONY IMX882 सेंसर के साथ OIS का प्राइमरी कैमरा के साथ आता है रियर सेंसर OIS सपोर्ट की वजह से लोए लाइट फोटोग्राफी र विदे रिकॉर्डिंग के दौरान फोटो ब्लर कम होता है इससे तस्वीर अच्छी दिखाई देती है कैमरा के लुक को बेहतर दिखने की लिए फ़ोन के कैमरे में डायनामिक RGB लाइटिंग देखने को मिलती है I
वंही अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर के साथ बड़े लैंडस्केप और ग्रुप फोटो को आसानी से कैप्चर कर सकता है फोटो को और बेहतर बनाने के लिए Dynamic Shots, Motion Capture, Motion Tracking फोकस और HDR जैसे फीचर दिए गए है और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps और 60fps पर सपोर्ट करता है
POCO X8 Pro का 20MP फ्रंट कैमरा सेल्फी लवर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह अच्छी डिटेल और नैचुरल कलर्स के साथ आकर्षक सेल्फी क्लिक करता है। वहीं, 1080p 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मोशन सेल्फी जैसे फीचर्स कंटेंट क्रिएशन के अनुभव को और भी बेहतर बना देते हैं।
POCO X8 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के दौरान शानदार बैकअप प्रदान करती है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W HyperCharge तकनीक का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से यह स्मार्टफोन लगभग 48 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप अपने वायरलेस ईयरबड्स या अन्य डिवाइस को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें, तो सामान्य उपयोग में यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग दो दिनों तक आराम से साथ निभा सकता है।
इसके अलावा फ़ोन में Smart Charging फीचर भी दिया गया है जो बैटरी की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है कंपनी का दावा है की 18Hr ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, 31Hr ऑनलाइन म्यूजिक और 27+Hr इंस्टाग्राम स्क्रोलिंग आसानी से कर सकते हो I
इस फ़ोन का सॉफ्टवेयर Android 16 पर आधारित HyperOS 3 दिया गया है जो फोन को तेज और स्मूद अनुभव प्रदान करता है और इसमें लम्बे समय तक अपडेट लगभग 3 साल का Android अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है अगर आपको कस्टमाइजेशन और नए फीचर्स पसंद हैं, तो यह सॉफ्टवेयर अनुभव आपको जरूर पसंद आएगा।
यह स्मार्टफोन 8GB + 256GB, 8GB + 512GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 तकनीक दी गई है जो फाइल ट्रांसफर, ऐप लोडिंग और गेम इंस्टॉलेशन की स्पीड को काफी बेहतर बनाती है फ़ोन में स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी का भी सपोर्ट देखने को मिलता है फ़ोन को IP69K की डस्ट और वाटर प्रूफ सर्टिफिकेट मिला है I
ऐसा फीचर्स जो फ़ोन के लुक को बेहतरीन बनता है
इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका Dynamic RGB Light सिस्टम है POCO X8 Pro का Racing-inspired डिज़ाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है। फोन में मिलने वाली Dynamic RGB Lights इसकी सबसे आकर्षक खूबियों में से एक हैं। ये लाइट्स कॉल और नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग रंगों में चमकती हैं, जबकि गेमिंग और म्यूजिक के दौरान शानदार इफेक्ट्स देती हैं। अगर आपको यूनिक डिजाइन और RGB लाइटिंग वाले स्मार्टफोन पसंद हैं, तो POCO X8 Pro आपको जरूर पसंद आएगा।
निष्कर्ष
मेरे हिसाब से, POCO X8 Pro उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन साबित हो सकता है, जो दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में हैं क्योकि इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर और LPDDR5X RAM + UFS 4.1 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर हैवी गेमिंग तक हर काम को आसानी से संभाल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा दिया गया है, और 6500mAh की बड़ी बैटरी और 100W HyperCharge सपोर्ट लंबे बैकअप और तेज चार्जिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार गेमिंग अनुभव, आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद बैटरी बैकअप एक साथ मिले, तो POCO X8 Pro आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है I
2 thoughts on “POCO X8 PRO 5G के फ़ोन में मिलती है 6500mAh की बड़ी बैटरी, 100W चार्जिंग, आइये जानते है इसके बारे में ?”