phonerunning.com

IQOO का नया धांसू फ़ोन IQOO NEO 10 जो गेमिंग इंडस्ट्री में मचा रहा है धमाल आइये जानते है इसके फीचर्स ?

ब्लॉग iQOO Neo 10 5G की पूरी जानकारी हिंदी में। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस। क्या यह सबसे बेस्ट गेमिंग फोन है?

IQOO कंपनी ने एक फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन इंडियन मार्किट में लांच कर दिया है अगर आप भी 2026 में एक धांसू फ़ोन ढूंढ रहे है जिसमे फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस, लॉन्ग बैटरी लाइफ और फ़ास्ट चार्जिंग मिले तो यह फ़ोन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है क्योकि इसमें Snapdragon 8s Gen 4 और 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है IQOO ने हमेशा गेमिंग और परफॉरमेंस पर फोकस किया है और NEO 10 में आपको ये सब फीचर्स मिलेंगे I इस ब्लॉग में हम आपको iQOO Neo 10 के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत और खुबिया आसान हिंदी में बताएँगे I

डिस्प्ले – स्मूद और ब्राइट

IQOO कंपनी के इस फ़ोन में आपको 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका रिजॉल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है यह डिस्प्ले 144Hz के रेफरेंस रेट के साथ आती है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनिमेशन का अनुभव बेहद स्मूद महसूस होता है ब्रिटनेस की बात करे तो यह डिस्प्ले 5500 निट्स की पिक ब्राइटनेस और 2000 निट्स HBM के साथ आता है इसकी मदद से तेज धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है I

फोन में ऑय केयर AMOLED पैनल का उपयोग किया गया है, जो शानदार विजुअल क्वालिटी के साथ आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखता है जिससे वीडियो व्यइंग, स्ट्रीमिंग और गेमिंग स्मूथ रहता है जिसमे आप हाई ग्राफ़िक्स वाले गेम PUBG, BGMI और Call of Duty को खेलने में अल्ट्रा स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है I

डिस्प्ले को SGS लौ ब्लू लाइट और SGS लौ फ्लिकर सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है जो यह सुनिश्चित करता है की स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट और फ्लिकर पर पूरा नियंत्रण है जिससे लम्बे समय तक वीडियो देखने, पढ़ने और गेमिंग करने से आँखों को आराम मिलता है ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो iQOO Neo 10 को IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है जो इसे धूल और वाटर से बचता है खास बात यह है की फोन Wet Touch तकनीक के साथ आता है जिसकी मदद से गीली उंगलियों या बारिश के दौरान भी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स अच्छा बना रहता है I

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

IQOO के इस महा फ़ोन में Snapdragon 8s Gen 4 का चिपसेट दिया गया है जो TSMC की 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है यह चिपसेट 7 बड़े कोर आर्किटेक्चर के साथ आता है जिससे जिससे हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल किया जा सकता है। फ़ोन में ग्राफ़िक्स परफॉरमेंस को और बेहतर बनाने के लिए Snapdragon 8 Elite ग्रेड GPU का इस्तेमाल किया गया है जो पिछले जनरेशन की तुलना में अधिक स्पीड और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर लगभग 24 लाख से अधिक है I

फ़ोन में एक नहीं ड्यूल चिप पावर आर्किटेक्चर का सपोर्ट मिलता है, जिसमे Supercomputing Chip Q1 भी शामिल है यह चिप सेट गेमिंग के दौरान अच्छा फ्रेम रेट, लैगिंग को कम करना और बेहतर इमेज विसुअल प्रदान करता है इसकी मदद से यूज़र्स 144FPS तक की गेमिंग का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं अगर आप लम्बे समय तक गेमिंग करते है तो इसमें 7K अल्ट्रा VC कूलिंग सिस्टम से फोन की गर्मी को नियंत्रित करता है जिससे गेम खेलते समय परफॉर्मन्स अच्छी बानी रहती है और फ़ोन ज्यादा गर्म नहीं होता। कुल मिलाकर iQOO Neo 10 का यह हार्डवेयर कॉम्बिनेशन तेज परफॉरमेंस कम पावर खपत और शानदार गेमिंग अनुभव प्रदान करता है I

iQOO Neo 10 सिर्फ दमदार हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि शानदार सॉफ्टवेयर अनुभव भी देता है। इस फ़ोन में Android 15 के साथ Funtouch OS 15 का सॉफ्टवेयर दिया है स्मूथ तेज और अधिक सहज अनुभव देता है वहीं, 3 साल के एंड्राइड अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट पॉलिसी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है I

इसके अलावा फ़ोन में 8GB | 12GB | 16GB LPDDR5X Ultra RAM और 128GB | 256GB | 512GB स्टोरज का सपोर्ट मिलता है स्मार्टफोन में कई उपयोगी AI फीचर्स जैसे Circle to Search, AI Erase और AI Note Assist रोजमर्रा के कामों को और आसान बना देते हैं फ़ोन में सयंमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो दमदार साउंड आउटपुट और दोनों स्पीकर मिलकर 3D स्टीरियो साउंड इफेक्ट तैयार करते हैं इसके अलावा iQOO Neo 10 में Wi-Fi 7, NFC, Bluetooth 5.4 और USB Type-C भी मिलता है।

इसे भी पढ़े :- IQOO लाया है 200MP का मुख्य कैमरा और 7,600mAh की बड़ी बैटरी, बहुत जल्द लांच होगा इंडिया में जानिए पूरी जानकारी ?

कैमरा – सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट

iQOO Neo 10 का कैमरा सेटअप फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूज़र्स को जरूर पसंद आएगा इसमें 50 मेगा पिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा इस्तेमाल किया गया है जिससे शानदार डिटेल और नेचुरल कलर के साथ फोटो कैप्चर कर सकते है और इसके साथ OIS का सपोर्ट दिया गया है जो लौ लाइट में बेहतर और स्थिर तस्वीरें क्लिक करेगा वही दूसरा कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड से लैस है जो बड़े लैंडस्केप और ग्रुप फोटो को आसानी से एक फ्रेम में कैद कर सकता है I

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है जिससे आप 4k का वीडियो रिकॉर्डिंग और सेल्फी ले सकते है इसमें नाईट, पोट्रैट और प्रो मोड भी मिलता है जिससे आप डेली लाइफ की फोटोग्राफी कर सकते है चाहे आप कंटेंट क्रिएटर हो और पोर्ट्रेट शॉट्स लेना पसंद करते हों iQOO Neo 10 का कैमरा सेटअप आपको निराश नहीं करेगा I

बैटरी – चले दो दिन तक

अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं, तो iQOO Neo 10 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योकि इसमें 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन ब्लू वाल्ट बैटरी दी गई है बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का डिजाइन काफी स्लिम रखा गया है और इसकी मोटाई केवल 0.809cm है चार्जिंग के लिए इसमें 120W फ़्लैश चार्ज तकनीक का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से यह स्मार्टफोन लगभग 36 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज हो जाता है गेमिंग के शौकीनों के लिए Bypass Charging फीचर भी काफी उपयोगी है, क्योंकि यह लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ठंडा और परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

इसके आलावा फ़ोन में 100W Two-Way PPS और PD चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। जिसकी मदद से अन्य डिवाइस जैसे लैपटॉप, वाच और मोबाइल चार्ज किया जा सकता है बैटरी बैकअप की बात करे तो यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 11 घंटे तक नेविगेशन देता है I

iQOO Neo 10 5G की कीमत

IQOO Neo 10 की कीमत उसके वेरिएंट के हिसाब से राखी गयी है वही 8GB+128GB के वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये इसका 8GB+256GB का वेरिएंट 33,999 रुपये है और इसका 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है कंपनी ने इसका टॉप मॉडल 16GB+512GB वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 44,999 रुपये रखी गई iQOO Neo 10 पर ₹2,000 तक का बैंक ऑफर उपलब्ध है, जिससे ग्राहक इस दमदार स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Question And Question

Q1. iQOO Neo 10 का AnTuTu स्कोर कितना है ?

iQOO Neo 10 का AnTuTu स्कोर लगभग 24.26 लाख (2,426,162) है।

Q2. iQOO Neo 10 की शुरुआती कीमत कितनी है ?

भारत में iQOO Neo 10 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है।

Q3. iQOO Neo 10 में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है ?

इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm TSMC प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

Q4. क्या iQOO Neo 10 गेमिंग के लिए अच्छा स्मार्टफोन है ?

हां, Supercomputing Chip Q1, 144FPS गेमिंग सपोर्ट और 7K Ultra VC Cooling System की वजह से यह गेमिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है।

मेरे हिसाब से या फ़ोन कैसा है

मेरे हिसाब से, iQOO Neo 10 इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑलराउंडर स्मार्टफोन साबित होता है क्योकि इसमें दमदार Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए हैं, इसके अलावा, 50MP Sony OIS कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट इसे भविष्य के लिए भी एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं कुल मिलाकर, मेरे हिसाब से iQOO Neo 10 उन यूज़र्स के लिए एक शानदार स्मार्टफोन है, जो बिना किसी बड़े समझौते के परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index