phonerunning.com

OnePlus N6 में क्या है नया, जानें कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी की पूरी डिटेल ?

OnePlus कंपनी ने अपनी नई सीरीज N में OnePlus N6 को उन यूज़र्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं कंपनी ने इस स्मार्टफोन में लम्बे समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी, स्मूद सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स के साथ तैयार किया है फ़ोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं यह स्मार्टफोन 30 जून 2026 को ग्लोबली लांच कर दिया गया है।

अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो शानदार बैटरी बैकअप, अच्छी परफॉर्मेंस और आकर्षक कीमत के साथ आए, तो OnePlus N6 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम इसके डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी, सॉफ्टवेयर और सभी प्रमुख फीचर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

OnePlus N6: प्राइज और लांच डेट

OnePlus N6 के 30 जून 2026 को भारत में लॉन्च किया गया है कंपनी इस स्मार्टफोन को बजट 5G सेगमेंट में पेश किया है और इसे बड़ी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के साथ मार्किट में उतारा है कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है इस प्राइज रेंज में यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए हो सकता है जो कम बजट में भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

OnePlus N6: में कितनी बड़ी बैटरी

OnePlus N6 में 8000mAh की बड़ी Li-Ion बैटरी दी गई है जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन सामान्य उपयोग में लगभग 3 दिनों का बैकअप प्रदान करती है ऐसे में बार-बार फोन चार्ज करने की चिंता नहीं रहती, और आप लंबे समय तक बिना रुकावट इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बैटरी की सबसे खास बात इसकी 7 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने की क्षमता है यानी यदि आप फोन को कई वर्षों तक इस्तेमाल करते हैं, तब भी बैटरी की परफॉर्मेंस और क्षमता लंबे समय तक बेहतर बनी रहती है।

चार्जिंग के लिए फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है कंपनी के अनुसार सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में ही फोन को इतनी पावर मिल जाती है कि आप लगभग 1.7 घंटे तक YouTube वीडियो देख सकते हैं। इसके आलावा इसमें 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है यह फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी है, जिन्हें कम समय में जल्दी चार्जिंग की जरूरत होती है।

OnePlus N6: डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus N6 को आधुनिक और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है बड़ी 8000mAh बैटरी होने के बावजूद इसका वजन केवल 208 ग्राम है जिससे फोन हाथ में संतुलित और आरामदायक महसूस होता है इसका स्लिम प्रोफाइल और आकर्षक फिनिश इसे प्रीमियम लुक देते हैं, जबकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी यह ज्यादा भारी महसूस नहीं होता फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus N6 में 6.72 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है जिसका 1220 × 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन शानदार शार्पनेस और बेहतरीन विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है। फ़ोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग बेहद स्मूद महसूस होत है इसका डिस्प्ले 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है जिससे अधिक धुप में मौजूद कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।

वहीं, पंच-होल बेज़ल-लेस डिज़ाइन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को बेहतर बनाता है और वीडियो देखने या गेम खेलने के दौरान अधिक इमर्सिव अनुभव देता है स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें प्रोटेक्टिव ग्लास दिया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन को खरोंच से बचता है।

OnePlus N6: कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग

OnePlus N6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है इसमें f/1.8 अपर्चर से 1/2.88-इंच सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है यह कैमरा अच्छी रोशनी में शार्प और डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता है जबकि HDR मोड की मदद से अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर एक्सपोज़र और नेचुरल कलर देखने को मिलते हैं इसके साथ 2MP का मोनो कैमरा दिया गया है जो पोर्ट्रेट फोटो में बेहतर डेप्थ इफेक्ट देने में मदद करता है वहीं, 10x डिजिटल ज़ूम की मदद से दूर मौजूद विषयों को आसानी से कैप्चर किया जा सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए इसमें स्क्रीन फ़्लैश का सपोर्ट भी मिलता है इसका रियर कैमरा 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और फ्रंट कैमरा 1080p पर Full HD का सपोर्ट करता है कुल मिलाकर, 50MP प्राइमरी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 8MP सेल्फी कैमरा OnePlus N6 को इस प्राइस सेगमेंट में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए संतुलित माना जाता है।

इसे भी पढ़े:- Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लांच: दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के साथ जानें पूरी जानकारी ?

OnePlus N6: परफॉर्मेंस और स्टोरेज

OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है फोन में ऑक्टा-कोर CPU मिलता है यह 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता हैं यह कॉन्फिगरेशन हैवी ऐप्स, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभल सकता है वंही ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MP2 GPU दिया गया है जिससे बैटल ग्राउंड मोबाइल ऑफ़ इंडिया और कॉल ऑफ़ ड्यूटी गेम को मीडियम से हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर आराम से खेला जा सकता है।

फोन में मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.0 इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलती है गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300mm² का VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिसे कंपनी अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा VC कूलिंग सिस्टम बताती है यह लंबे समय तक गेम खेलने, वीडियो स्ट्रीमिंग करने या एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करने के दौरान हीटिंग को कम करने में मदद करता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS के साथ आता है जो यूज़र्स को स्मूद, तेज़ और फीचर-रिच अनुभव प्रदान करता है वंही ColorOS में कई कस्टमाइजेशन फीचर भी दिए गए हैं जिससे यूज़र्स अपनी पसंद के अनुसार होम स्क्रीन, आइकन, थीम और अन्य सेटिंग्स को आसानी से बदल सकते है कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 60 महीनों तक अल्ट्रा लॉन्ग स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

OnePlus N6 में क्या है नया ?

OnePlus N6 में कंपनी ने कई ऐसे नए फीचर्स दिए हैं जो इसे अपने पिछले मॉडल और इस प्राइस सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की बड़ी बैटरी है जिसे सामान्य उपयोग में 3 दिनों तक का बैकअप देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही कंपनी 7 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा भी करती है वंही सेगमेंट का लार्जेस्ट 5300mm² का सेगमेंट का सबसे बड़ा VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है इसके आलावा Android 16 आधारित ColorOS और 60 महीनों तक अल्ट्रा लॉन्ग स्मूथ एक्सपीरियंस का दावा इसे लंबे समय तक स्मूद इस्तेमाल के लिए तैयार बनाता है।

OnePlus N6 का बेस्ट कॉम्पिटिटर Samsung Galaxy M47

अगर आपका बजट ₹20,000 से ₹25,000 के बीच है तो सैमसंग गैलेक्सी M47 5G फ़ोन OnePlus N6 का सबसे बड़ा कॉम्पिटिटर बनकर सामने आता है ये दोनों स्मार्टफोन Android 16, 5G कनेक्टिविटी और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन दोनों की अपनी-अपनी खासियतें हैं।

OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, 3 दिन तक का बैटरी बैकअप और 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम है। अगर आपकी जरुरत लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग और लगातार परफॉर्मेंस है, तो यह फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

वहीं, Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 6000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6 साल तक Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यदि आप बेहतर डिस्प्ले, कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट को प्राथमिकता देते हैं, तो Galaxy M47 5G अधिक आकर्षक विकल्प बन सकता है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index