Infinix कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Limited Edition को पेश कर दिया है यह Infinix Note 60 प्रो स्मार्टफोन का कॉपी मॉडल है जोकि दमदार स्पेसिफिकेशन्स के लिए ही नहीं बल्कि Pininfarina डिज़ाइन के लिए जाना जाता है इसकी डिज़ाइन इटली की प्रसिद्ध डिजाइन कंपनी Pininfarina के साथ सहयोग में तैयार किए गए प्रीमियम डिजाइन से बना हुआ है यह वही डिज़ाइन कंपनी है जिसने Ferrari और Maserati जैसी लग्जरी कारो को डिज़ाइन किया है फ़ोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर,50MP प्राइमरी कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Limited Edition: कीमत
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में पेश किया है जिसकी कीमत लगभग 37,999 रुपये है वंही प्राइज को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है यह ऑफर ICICI बैंक और HDFC बैंक के क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर उपलब्ध है। यानि फ़ोन की कीमत बैंक ऑफर के बाद कम होकर 35,999 रुपये हो जाती है स्मार्टफोन की सेल 29 जून से शुरू होगी जिससे इच्छुक ग्राहक इस स्मार्टफोन को इंफीनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकेंगे।
Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Limited Edition:
इस फ़ोन के लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है फ़ोन को कार्बन -फाइबर टेक्सचर और Torino Black फिनिश में पेश किया गया है इसके साथ 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है जो इसे बेहद प्रीमियम लुक और फील देता है। इस फ़ोन की डिज़ाइन से लेकर आधुनिक आइकॉनिक स्टाइल तक हर लाइन खूबसूरती की तरफ दिखाई देती है Infinix Note 60 प्रो में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है और वंही कंटेंट को अधिक शार्प, डिटेल्ड देखने के लिए 1208 × 2644 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 93.18% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।
फोन में LTPS AMOLED पैनल का उपयोग किया गया है जो बेहतर कॉन्ट्रास्ट और नेचुरल कलर प्रदान करता है स्मूद एक्सपीरियंस के लिए डिस्प्ले 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है हाई रिफ्रेश रेट की वजह से हर मूवमेंट अधिक फ्लूइड और रिस्पॉन्सिव महसूस होती है इसमें 1600 निट्स HBM और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से तेज धुप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
गेमिंग और तेज टच रिस्पॉन्स के लिए Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina लिमिटेड एडिशन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है जिससे टॉच रेट बहुत तेज तेज और सटीक होता है लम्बे समय तक आँखों की सुरक्षा के लिए 2304Hz PWM डिमिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। फ़ोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
इंफीनिक्स नोट 60 प्रो 5G Pininfarina लिमिटेड एडिशन के बैक में एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले देखने को मिलती है जिसमे फ़ोन की पूरी स्क्रॉलिंग को देखा जा सकता है फ़ोन की एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले आपको बिना अनलॉक किए और बिना किसी रुकावट के महत्वपूर्ण जानकारी देखने की सुविधा देता है। एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले में म्यूजिक, पिक्सेल पेट्स, कस्टम सिग्नेचर और मिनी गेम्स के साथ कॉल्स एंड मैसेज, टाइम एंड वेअथेर, नोटिफिकेशन एंड अपडेट और चार्जिंग एंड बैटरी का नोटिफिकेशन का एनीमेशन शो करता है
फ़ोन में इंफीनिक्स नोट 60 प्रो 5G वाला Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है परफॉरमेंस की बात करे रोजमर्रा के उपयोग से लेकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग तक हर परिस्थिति में स्मूद चलता है ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो A810 GPU दिया गया है जो BGMI और Call of Duty जैसे लोकप्रिय गेम्स को यह प्रोसेसर बेहतर ग्राफिक्स और स्थिर फ्रेम रेट प्रदान करता है। फ़ोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के साथ आता है जो बेहतर प्राइवेसी फीचर्स और स्मार्ट AI फीचर मिलते है। फ़ोन में 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 2.2 तकनीक दी गई है।
Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Edition में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे f/1.59 अपर्चर वाला 50MP सेंसर के साथ आता है यह सेंसर ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट करता है जो फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान स्टेबल क्लिक करता है इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है यह कैमरा ग्रुप फोटो, लैंडस्केप और वाइड-एंगल शॉट्स के लिए अच्छा माना जाता है वंही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है यह कैमरा सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छी क्वालिटी की सेल्फी और वीडियो रिकॉर्ड करता है जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट और रियर से 30fps पर 4K का सपोर्ट मिलता है।
Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Edition में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लम्बे समय तक आसानी से पावर दे सकती है वंही 90W की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से बड़ी बैटरी को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है इसकी एक और बड़ी खासियत 30W वायरलेस चार्जिंग है जिसकी मदद से बिना किसी केबल के फ़ोन को आसानी से चार्ज कर सकते है
जरुरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस जैसे ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को चार्ज क्स्डने के लिए 7.5W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है और वंही 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे वायरलेस एक्सेसरीज़ को बिना केबल के चार्ज किया जा सकता है। गेमिंग और म्यूजिक प्लेइंग को और बेहतर बनाने के लिए JBL की ड्यूल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है फ़ोन को धूल और हलकी पानी की छींटों से बचने के लिए IP64 की रेटिंग दी गयी है
इसे भी पढ़े:- Infinix Note 60 Pro 5G: फ़ोन इंडिया में लांच, जिसमे मिलेगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 6500mAh की पॉवरफुल बैटरी ?
Infinix Note 60 Pro से क्या है अलग ?
हालांकि Infinix Note 60 Pro 5G और Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Edition के अधिकांश हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स समान हैं लेकिन Pininfarina Edition को खास बनाने वाली इसकी एक्सक्लूसिव डिजाइन और प्रीमियम फिनिश है इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को इटली की प्रसिद्ध डिजाइन कंपनी Pininfarina के सहयोग से तैयार किया गया है जिसने Ferrari जैसी सुपरकार्स के डिजाइन पर काम किया है फोन में कार्बन-फाइबर बैक पैनल Pininfarina ब्रांडिंग और प्रीमियम Torino Black फिनिश देखने को मिलती है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देती है।
इसके अलावा, Pininfarina Edition में कुछ एक्सक्लूसिव थीम्स, वॉलपेपर, बूट एनिमेशन और डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जो इसकी लग्जरी लाइफ को और अच्छा दिखता है फोन का एक्टिव Matrix LED सिस्टम लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ अधिक आकर्षक अनुभव प्रदान करता है।
आपको Infinix Note 60 Pro 5G खरीदना चाहिए या नया Pininfarina Edition ?
अगर आपका उद्देश्य केवल परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी जैसे फीचर्स प्राप्त करना है, तो सामान्य Infinix Note 60 Pro 5G आपके लिए बेहतर वैल्यू फॉर मनी विकल्प साबित हो सकता है दोनों स्मार्टफोन्स में लगभग समान हार्डवेयर, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी फीचर्स मिलते हैं वहीं यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे और प्रीमियम डिजाइन का अनुभव दे तो Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Edition अधिक आकर्षक विकल्प बन जाता है इसमें Pininfarina की एक्सक्लूसिव डिजाइन लैंग्वेज, विशेष फिनिश, यूनिक थीम्स और कलेक्टर एडिशन जैसी प्रीमियम खूबियां मिलती हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देती हैं।
किसे कौन-सा मॉडल चुनना चाहिए ?
यदि आप कम कीमत में वही परफॉर्मेंस और फीचर्स चाहते हैं तो Infinix Note 60 Pro 5G आपके लिए सही साबित होता है लेकिन यदि आपके लिए परफॉर्मेंस के साथ-साथ डिजाइन, एक्सक्लूसिविटी और प्रीमियम लुक उतना ही महत्वपूर्ण है तो Pininfarina Edition भी चुन सकते है।