phonerunning.com

Android 17 लॉन्च – जानिए क्या है खास फीचर्स और अपडेट ?

गूगल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Android 17 को लॉन्च कर दिया है और अभी यह केवल पिक्सेल फोन के लिए उपलब्ध कराया गया है कंपनी का कहना है की आने वाले महीनों में प्रत्येक ब्रांड्स के नए स्मार्टफोन भी Android 17 के साथ इंडियन बाजार में देखने को मिलेंगे। Google का यह अपडेट एंड्राइड को एक इंटेलिजेंट सिस्टम की ओर ले जाने की शुरुआत है जहां AI और स्मार्ट फीचर्स यूज़र अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे

इस सिस्टम में प्राइवेसी, सिक्योरिटी, कैमरा, मीडिया और परफॉर्मेंस से जुड़े कई महत्वपूर्ण फीचर का सुधार किया गया है एंड्राइड 17 के नए वर्जन में Adaptive-First डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है जिससे बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस जैसे फोल्डेबल फोन और टैबलेट में बेहतर ऑप्टिमाइजेशन किया जा सके।

Android 17 के नए एडवांस फीचर्स

Intelligence System

गूगल Android 17 के साथ गूगल एंड्राइड को ऑपरेटिंग सिस्टम से आगे बढ़ाकर इंटेलिजेंस सिस्टम में बदलने पर काम कर रहा है गूगल का लक्ष्य ऐसे नए फीचर्स उपलब्ध कराना है जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एंड्राइड यूज़र्स यूज़र्स की जरूरतों को बेहतर और अधिक उपयोगी बना सके अगर देखा जाये तो Android 17 में AI केवल एक अतिरिक्त फीचर नहीं रहेगा बल्कि यह पूरे सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा जिससे ऐप्स और स्मार्ट असिस्टेंट पहले से अधिक समझदार और उपयोगी बन सकेंगे।

गूगल का Adaptive-First Development की ओर बड़ा कदम

आज के समय में यूज़र्स केवल स्मार्टफोन ही नहीं चलते बल्कि फोन, फोल्डेबल डिवाइस, टैबलेट, लैपटॉप और कार डिस्प्ले के बीच स्विच करते है आज दुनिया भर में 58 करोड़ से ज्यादा बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस उपयोग में है इसी वजह से गूगल अब अडाप्टिव डिज़ाइन का उपयोग करना जा रहा है जिससे यूज़र्स डेवलपर्स के साथ कनेक्ट हो सके और यैसे ऐप्स बना रहा जो अलग-अलग स्क्रीन साइज पर आसानी से चले।

Continue On: डिवाइस बदलें, काम नहीं ?

एंड्राइड 17 में गूगल ने Continue On नाम का एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से कोई यूज़र अपने स्मार्टफोन पर ऐप का उपयोग कर रहा है और बाद में टैबलेट पर स्विच करना चाहता है तो वह टेबलेट पर आसानी से स्विच कर सकता है और एक टैप करके उसी ऐप को खोल सकता है जहां से उसने पिछले डिवाइस पर काम छोड़ा था।

यह फीचर App-to-Web कॉन्टिनुइटी का सपोर्ट करता है यानी यदि आपने अपने फोन पर कोई डॉक्यूमेंट पढ़ना या एडिट करना शुरू किया है तो टैबलेट या अन्य Android डिवाइस पर जाते ही Continue On आपको उसी डॉक्यूमेंट को तुरंत खोलने का विकल्प देगा। गूगल का यह नया फीचर बेहतर मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस देने का अनुभव प्रदान कर रहा है।

नए मीडिया और कैमरा फीचर्स

Google ने Android 17 में कई नए मीडिया और कैमरा फीचर्स जोड़े हैं, जो खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन फीचर्स की मदद से वीडियो, फोटो और ऑडियो की क्वालिटी को पहले से अधिक प्रोफेशनल बनाया जा सकता है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए गूगल ने कांस्टेंट क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी पेश किया है। यह फीचर रिकॉर्डिंग के दौरान पूरे वीडियो में एक समान विजुअल क्वालिटी बनाए रखने में मदद करता है। परिणामस्वरूप वीडियो अधिक स्थिर, साफ और प्रोफेशनल दिखाई देती है, चाहे रिकॉर्डिंग की परिस्थितियाँ कैसी भी हों।

इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Eclipsa Video है। यह एक नया वीडियो स्टैंडर्ड है, जो स्मार्ट मेटाडेटा का उपयोग करके डिस्प्ले की क्षमता और आसपास की रोशनी के अनुसार वीडियो क्वालिटी को बेहतर तरीके से अनुकूलित करता है। इसकी वजह से वीडियो में बेहतर ब्राइटनेस, अधिक डिटेल और HDR जैसा शानदार विजुअल अनुभव देखने को मिलता है। इसके आलावा फोटोग्राफी के क्षेत्र में Android 17 अब RAW14 इमेज फॉर्मेट को पेश किया है जो प्रोफेशनल कैमरा ऐप्स को कैमरा सेंसर के साथ एडजस्ट करता है जिससे बेहतर, डिटेल और कलर डेप्थ वाली इमेज कैप्चर करने की सुविधा मिलती है।

इसे भी पढ़े:- Redmi Turbo 5: क्या यह सच में एक धमाकेदार फोन है 7540mAh बैटरी, 50MP प्रो कैमरा और तूफानी परफॉर्मेंस के साथ जानिए पूरी सच्चाई !

CameraX और Media3 को मिला बड़ा अपडेट

गूगल ने Android 17 के साथ CameraX और Media3 लाइब्रेरी को भी अपडेट किया है जिसका का उद्देश्य कैमरा और मीडिया फीचर्स को सरल बनाना है ये लाइब्रेरी कैमरा कैप्चर, मीडिया प्लेबैक, वीडियो एडिटिंग और अन्य क्रिएटिव फीचर्स के दौरान आने वाली चुनौतियों को कम करने में मदद करता है इसके आलावा गूगल ने कुछ AI एजेंट स्किल भी जारी की है यह स्किल CameraX प्लेटफॉर्म पर कैमरा इम्प्लीमेंटेशन करने में सहायता करता है।

जेटपैक कंपोज़ के साथ ऐप डेवलपमेंट को बढ़ावा

Android 17 में Adaptive-First डेवलपमेंट को आसान बनाने के लिए गूगल ने जेटपैक कंपोज़ अडाप्टिव स्किल को पेश किया है नए टूल की मदद से डेवलपर्स अपने ऐप्स को स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य बड़े स्क्रीन डिवाइसों पर अधिक आकर्षक अनुभव देने के लिए आसानी से तैयार कर सकते हैं।

टूल :

बेहतर माउस और ट्रैकपैड सपोर्ट

डायनामिक विंडो स्टेट्स

Multi-Pane लेआउट्स

अडाप्टिव नेविगेशन

Android 17 में मल्टीटास्किंग का नया अनुभव

एंड्राइड 17 के साथ गूगल ने मल्टीटास्किंग को पहले से अधिक स्मार्ट और शक्तिशाली बनाने के लिए कई नए विंडोइंग फीचर्स पेश किए हैं। इनमें App बबल्स, बबल बार और डेस्कटॉप इंटरैक्टिव जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो यूज़र्स को एक साथ कई काम अधिक आसानी से करने की सुविधा देते हैं। एंड्राइड 17 में अब किसी भी ऐप को फ्लोटिंग बबल में बदला जा सकता है यहाँ पर यूज़र होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉअर में किसी ऐप के आइकन को लंबे समय तक दबाकर उसे बबल मोड में खोल सकते हैं

इन नए फीचर्स की मदद से एंड्राइड 17 मल्टीटास्किंग को एक नए स्तर पर ले जाता है खासकर बड़े स्क्रीन वाले डिवाइसों और डेस्कटॉप में इससे यूज़र्स एक साथ कई ऐप्स का उपयोग अधिक सहज और प्रभावी तरीके से कर सकेंगे।

प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स

Google का कहना है कि यूज़र्स का भरोसा एंड्राइड इकोसिस्टम की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए Android 17 में कई नए प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े गए हैं, जो यूज़र डेटा को अधिक सुरक्षित रखने के साथ-साथ उपयोग को भी आसान बनाते हैं। इन फीचर में कस्टोमिज़ाबले फोटो पिकर, System-Level कांटेक्ट पिकर और Privacy-Preserving एक्सेस शामिल है जिसकी मदद से यूज़र केवल उसी डेटा की अनुमति देगा जिसकी वास्तव में जरूरत है फोटो पिकर की सहायता से अब फोटो और वीडियो चुनने का अनुभव अधिक सुविधाजनक और उपयोगी हो जायेगा।

Android 17 पाने वाले प्रमुख Pixel डिवाइस

  • Google Pixel 10
  • Google Pixel 10 Pro
  • Google Pixel 9
  • Google Pixel 9 Pro
  • Google Pixel 9a
  • Google Pixel 8
  • Google Pixel 8 Pro
  • Google Pixel 8a
  • Google Pixel Fold
  • Google Pixel 9 Pro Fold

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index