Tecno कंपनी ने नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 को एक बिल्कुल नई डिज़ाइन और पहचान के साथ पेश किया है यह स्मार्टफोन “Welcome to the New League” थीम के साथ तैयार किया गया जिसको पहली ही नज़र में देखने पर कुछ अलग दिखाई देता है इस फोन का डिज़ाइन खासतौर पर ऐसा रखा गया है कि लोग इसकी बैक पैनल डिजाइन को नोटिस करें इसके बैक पैनल मैट्रिक्स डिस्प्ले और एक आर्ट पीस की तरह तैयार किया गया है जिसे छिपाने के बजाय दिखाने का मन करता है फ़ोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 8000mAh बड़ी बैटरी और मैट्रिक्स डिस्प्ले दी गयी है आइये इस पोस्ट में Tecno Pova 8 की कीमत फीचर और स्पेसिफिकेशन को जानते है I
Tecno Pova 8: कीमत
स्मार्टफोन को दो सोरगे वेरिएंट पर लांच किया गया है जिसमे से 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है वंही इसके टॉप मॉडल 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है कंपनी ने फ़ोन को दो दो आकर्षक कलर में पेश किया है टर्मिनल ग्रीन और बिट वाइट ये दोनों कलर फोन के फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन को और भी खास बनाते हैं कंपनी की ओर से ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Tecno Pova 8 में 6.76-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए शानदार अनुभव प्रदान करती है इसका FHD+ रिज़ॉल्यूशन वीडियो देखने, गेमिंग करने और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग से शार्प और डिटेल्ड बनाता है इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 144Hz रिफ्रेश रेट है हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर इंटरफेस और एनीमेशन बेहद स्मूद महसूस होता है फ़ोन में 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 950 निट्स HBM ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से सूरज की रोशनी में भी कंटेंट को आसानी से देखा जा सकता है
Tecno Pova 8 की डिस्प्ले में HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है जिससे कंटेंट देखते समय बेहतर कलर, शानदार कॉन्ट्रास्ट और अधिक विजुअल्स का अनुभव मिलता है फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है कंपनी के अनुसार इसमें 91.29% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है जो फिर भी इस सेगमेंट में अच्छा माना जा सकता है। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो इसमें प्लास्टिक बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है हालांकि, कंपनी ने इसके डिज़ाइन पर खास ध्यान दिया है। फोन का फ्यूचरिस्टिक बैक डिज़ाइन इसे भीड़ से अलग पहचान देता है और देखने में काफी आकर्षक लगता है।
Alive Matrix Display
Tecno Pova 8 में दिया गया Alive Matrix Display इस स्मार्टफोन की सबसे खास और अलग पहचान बनाने वाली फीचर में से एक है यह फोन के बैक पैनल पर मौजूद एक सेकेंडरी स्क्रीन की तरह काम करता है जिसकी मदद से यूज़र्स बिना स्क्रीन ऑन किए ही नोटिफिकेशन, समय, बैटरी स्टेटस, म्यूजिक कंट्रोल, गेमिंग जानकारी और टाइमर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं इससे बार-बार फोन अनलॉक करने की जरूरत कम हो जाती है और जरूरी अपडेट एक नज़र में ही मिल जाते हैं।
Tecno Pova 8: कैमरा कैसा
Tecno Pova 8 में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया और उसके साथ मैट्रिक्स डिस्प्ले मिलती है फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर और f/1.8 अपर्चर के साथ बेहतर रोशनी में दिन के समय डिटेल और आकर्षक तस्वीरें ली जा सकती हैं वंही रात या कम रोशनी में ड्यूल LED फ्लैश की मदद से बेहतर फोटो क्लिक की जा सकती हैं। कैमरा में ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है जिससे सब्जेक्ट पर तेजी से फोकस लॉक किया जा सकता है I
वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Tecno Pova 8 में 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट मिलता है इसके साथ ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है वंही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है यह कैमरा वाइड एंगल सेल्फी फीचर के साथ आता है, जिसकी मदद से ग्रुप सेल्फी लेते समय ज्यादा लोगो को एक साथ फ्रेम में शामिल किया जा सकता है।
Tecno Pova 8: बैटरी कितनी बड़ी
Tecno Pova 8 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है वहीं, बैटरी परफॉर्मेंस टेस्ट PCMark में इस स्मार्टफोन ने 17 घंटे का शानदार बैकअप रिकॉर्ड दिया है और इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है यह फोन 50% तक चार्ज होने में 34 मिनट का समय लेता है फ़ोन को सिंगल चार्ज पर दो दिन का बैटरी बैकअप आसानी से मिल सकता है I
Tecno Pova 8: सॉफ्टवेयर और परफॉरमेंस
Tecno Pova 8 में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है यह चिपसेट अच्छा परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी के साथ आता है फोन में ऑक्टा-कोर CPU का इस्तेमाल किया गया है जिसमें Cortex-A78 परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं, जबकि Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर 2.0GHz की स्पीड पर चलते हैं। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे कार्यों को आसानी से संभल लेता है।
परफॉरमेंस के हिसाब से AnTuTu बेंचमार्क में 7,57,391 अंक हासिल किया है जो इस सेगमेंट में एक मजबूत स्कोर माना जा सकता है ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है जो गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल क्वालिटी और स्मूद फ्रेम रेट देने में मदद करता है। हालांकि अधिक ग्राफिक्स-इंटेंसिव गेम्स में आपको सेटिंग्स को संतुलित रखना पड़ सकता है
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HiOS कस्टम यूज़र इंटरफेस के साथ आता है यह नया सॉफ्टवेयर अनुभव यूज़र्स को आधुनिक फीचर्स के साथ अधिक पर्सनलाइज़ेशन और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है HiOS में कई उपयोगी फीचर्स से थीम, आइकन, वॉलपेपर और इंटरफेस एलिमेंट्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलता है जिससे डाटा प्रोसेसिंग तेज और डेटा ट्रांसफर एक क्लिक में हो जाता है I
Tecno Pova 8 में बेहतर एंटरटेनमेंट के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है यह तकनीक ऑडियो क्वालिटी को अधिक इमर्सिव बनाती है कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है यह नया ब्लूटूथ वर्जन पहले की तुलना में अधिक स्थिर कनेक्शन बना के रखता है I
FAQ Of Tecno Pova 8
Q1. भारत में Tecno Pova 8 की कीमत कितनी है ?
भारत में Tecno Pova 8 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है वंही ऑफर के साथ और सस्ता मिल सकता है
Q2. Tecno Pova 8 में कितने मेगापिक्सेल का रियर कैमरा मिलता है ?
Tecno Pova 8 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।
Q3. Tecno Pova 8 का AnTuTu स्कोर कितना है ?
Tecno Pova 8 ने AnTuTu बेंचमार्क में लगभग 7,57,391 अंक हासिल किए हैं।
Q4. Tecno Pova 8 में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है ?
Tecno Pova 8 में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है।
निष्कर्ष
Tecno Pova 8 उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ और दमदार एंटरटेनमेंट अनुभव को प्राथमिकता देते हैं। फोन में दी गई 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और Dolby Atmos सपोर्ट इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए शानदार बनता हैं। इसके अलावा, Alive Matrix Display जैसी यूनिक फीचर इस स्मार्टफोन को भीड़ से अलग पहचान देती है।
कैमरे की बात करें तो 50MP Sony LYT-600 सेंसर रोजमर्रा की फोटोग्राफी और बेसिक कंटेंट क्रिएशन के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है। वहीं, IP64 रेटिंग, 45W फास्ट चार्जिंग और Android 16 आधारित HiOS इसके पैकेज को और मजबूत बनाते हैं।
हालांकि, 225 ग्राम वजन, IPS LCD पैनल और OIS की कमी कुछ यूज़र्स के लिए इसकी कमजोरियां हो सकती हैं। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी बैकअप, यूनिक डिज़ाइन और संतुलित परफॉर्मेंस है, तो Tecno Pova 8 निश्चित रूप से आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।