phonerunning.com

Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले, खरीदने से पहले जानें इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन ?

Lava कम्पनी ने अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 भारत में लांच कर दिया है कंपनी की तरफ से इसे बहुत कम बजट सेगमेंट में लांच किया गया है जो इस बजट सेगमेंट में प्रीमियम और आकर्षक लुक प्रदान करता है। लावा कंपनी एक भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो बजट व मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है। इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और कैमरा है कंपनी की तरफ से लावा फ्री होम सर्विस दी जाती है जिसके जरिये ग्राहक लावा बोल्ड N2 के रिपेयर की सुविधा घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

Lava Bold N2: कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 को कंपनी की तरफ से 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया गया है जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी है लेकिन कंपनी इसे विशेष लांच ऑफर के तहत 11,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध करा रखी है यह स्मार्टफोन इसकी ऑफिसियल वेबसाइट, अमेज़न और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जिसकी सेल 9 जून से स्टार्ट हो जाएगी Lava Bold N2 पर ₹450 तक का बैंक ऑफर उपलब्ध है, जिससे यह बजट स्मार्टफोन और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Lava Bold N2 प्रीमियम प्लास्टिक बैक डिज़ाइन के साथ आता है जो इस बजट सेगमेंट में आकर्षक लुक प्रदान करता है स्मार्टफोन दो कलर Indus Black और Siachen White रंग में उपलब्ध है। स्मार्टफोन की मोटाई 8.5mm है जो इसे हाथ में पकड़ने पर आरामदायक अनुभव प्रदान करता है जबकि इसका वजन 193.7 ग्राम है इसमें बड़ी बैटरी के बावजूद डिवाइस का वजन हल्का रखा गया है जिससे लम्बे समय तक उपयोग में लेने से आसानी से इस्तेमाल किया जा सके I

Lava Bold N2 में 6.75 इंच की HD+ नॉच, 720 × 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है, जो बड़े स्क्रीन अनुभव के साथ वीडियो देखने और सोशल मीडिया उपयोग करने में आरामदायक बनती है डिस्प्ले 2.5D ग्लास के साथ आती है, जो इसे आकर्षक और प्रीमियम लुक प्रदान करती है। फ़ोन की स्क्रीन 90Hz का सपोर्ट करती है जिससे स्क्रॉलिंग, ऐप नेविगेशन और सामान्य उपयोग के दौरान स्मूथ अनुभव मिलता है इसके आलावा इसमें 260 PPI और 16 मिलियन कलर का सपोर्ट मिलता है जो टेक्स्ट, फोटो और वीडियो के कलर को सुनिश्चित करता है फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, यह सेंसर तेज और सटिक अनलॉकिंग करता है I

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन में UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो सोशल मीडिया, स्क्रॉलिंग, वेब ब्राउज़िंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के गेमिंग के लिए जाना जाता है यह चिपसेट 6nm पर काम करता है जो बेहतर मल्टीटास्किंग और स्थिर उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में GSM, WCDMA और 4G VoLTE नेटवर्क का सपोर्ट देता है। VoLTE सपोर्ट की मदद से यूजर्स हाई-क्वालिटी वॉयस कॉलिंग का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं फ़ोन में IP64 प्रोटेक्शन की वजह से धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है I

Lava Bold N2 में Android 15 Go Edition दिया गया है, जो हल्का और तेज ऑपरेटिंग सिस्टम है यह कम हार्डवेयर में भी स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है, जिससे रोजमर्रा के उपयोग का अनुभव बेहतर रहता है। इसके अलावा, Android 15 Go Edition में लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स और प्राइवेसी सुधार भी शामिल हैं, जो डिवाइस को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं। स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिसमे कुल 8GB तक RAM का अनुभव मिलता है वहीं, 64GB स्टोरेज और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है जो मल्टीटास्किंग और पर्याप्त स्टोरेज क्षमता प्रदान करता है I

Lava Bold N2: कैमरा

Lava Bold N2 में फोटोग्राफी के लिए 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो तस्वीरों को अच्छी डिटेल और रंगों के साथ कैप्चर करता है वंही सेल्फी और वीडियो कलिंग के लिए 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर रियर दोनों कैमरों के साथ फ्लैश का सपोर्ट दिया गया है जिसमे फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश तकनीक का उपयोग करता है जिससे कम रोशनी में भी बेहतर सेल्फी ली जा सकती है।

फ़ोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपने खास पलों को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। Night Mode, HDR, Portrait और Slow Motion जैसे फीचर्स इमेज और वीडियो को और आकर्षक बनाते हैं। मिड रेंज स्मार्टफोन के लिए यह कैमरा अच्छा प्रदशन करता है I

इसे भी पढ़े:- Motorola Edge 70 Pro Plus: जल्द होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से मचाएगा धमाल ?

Lava Bold N2: बैटरी

Lava Bold N2 में 5000mAh क्षमता की बड़ी Li-Ion बैटरी दी गई है, जो इसे पुरे दिन के उपयोग के लिए पर्याप्त बैकअप प्रदान करती है चाहे आप कॉलिंग करें, सोशल मीडिया का उपयोग करें या वीडियो देखें, यह बैटरी लंबे समय तक साथ निभाने के लिए डिज़ाइन की गई है। हालांकि चार्जिंग के लिए फोन में 10W चार्जर बहुत तेज नहीं है लेकिन बड़ी बैटरी लंबे समय तक फोन का उपयोग करने में मदद करती है कंपनी के अनुसार, डिवाइस को 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है।

बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन 30 घंटे तक का टॉक टाइम, 340 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और लगभग 615 मिनट (10 घंटे 15 मिनट) तक का YouTube वीडियो प्लेबैक समय प्रदान कर सकता है।

Lava Bold N2 किसे खरीदना चाहिए ?

Lava Bold N2 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो ₹8,000 के आसपास के बजट में एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।

यह फोन किन लोगों के लिए सही है ?

✅ स्टूडेंट्स के लिए जो ऑनलाइन क्लास, YouTube, सोशल मीडिया और सामान्य उपयोग करते है I

✅ पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए क्योकि इसमें Android 15 Go Edition और आसान इंटरफेस के कारण नए यूजर्स इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

✅ लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए 5000mAh बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने के लिए पर्याप्त है।

✅ मेड इन इंडिया ब्रांड को सपोर्ट करने वालों के लिए I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index