Motorola Edge 70 Pro Plus: जल्द होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से मचाएगा धमाल ?

Motorola कंपनी ने अभी पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को इंडियन मार्किट में लांच किया था कंपनी ने लांच के ठीक एक महीने बाद Motorola Edge 70 Pro Plus की लांच डेट को रिलीज़ कर दिया है यह स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट कुछ दिन पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ है जबकि, अब कंपनी ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर लांच डेट के साथ लिस्ट कर दिया है फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स, कलर और बिल्ड क्वीलिटी & डिज़ाइन सामने आ गयी है इस आर्टिकल में हम लांच से पहले स्मार्टफोन की डिज़ाइन, परफॉरमेंस और प्राइज के बारे में आसान भाषा में बताएँगे I

Motorola Edge 70 Pro Plus: लांच डेट और उपलबध्ता

कंपनी ने स्मार्टफोन को ऑफिसियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लांच डेट के साथ लिस्ट कर दिया है यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro Plus इंडियन मार्किट में 4 जून को लांच किया जायेगा लांच के बाद इसका प्रे आर्डर और बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और ऑफिसियल साइट पर उपलब्ध होगा कंपनी की तरफ से यह स्मार्टफोन काफी फ्लैगशिप और डिसेंट रहने वाला है I

Motorola Edge 70 Pro Plus: डिस्प्ले और डिज़ाइन

Motorola Edge 70 Pro Plus में 6.8 इंच का 1.5K रेसोलुशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा यह डिस्प्ले 144Hz की रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट करेगी लिस्टिंग के अनुसार इसमें 5200 निट्स तक की पिक ब्रिटनेस के साथ यह फोन आउटडोर उपयोग के दौरान शानदार विजिबिलिटी प्रदान करता है और HDR कंटेंट को अधिक प्रभावशाली बनाता है। इसके आलावा कंपनी ने इसमें Pantone Validated कलर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है जिससे फोटो और वीडियो अधिक आकर्षक दिखाई देता है मोटोरोला स्मार्टफोन की डिस्प्ले curve फॉर्म में रहने वाली है इसे धूल और पानी से सुरक्षा रखने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिलती है I

स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करे तो इसमें Twill inspired, satin luxe और Sculpted wood finish पैनल जैसे प्रीमियम डिज़ाइन दिए गए है जो फ़ोन को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हाथ में शानदार फील भी प्रदान करते है फ़ोन में PANTONE zinfandel, Stormy sea और chicory coffee जैसे यूनिक कलर ऑप्शन मिलते है जो अलग-अलग पसंद के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं मोटोरोला फ़ोन की बॉडी और फ्रेम मटेरियल और प्लास्टिक से बानी हुई है फ़ोन की डिस्प्ले वाटर टच और SGS सर्टिफिकेशन के साथ मिलने की उम्मीद है एज 70 Pro+ में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है जो स्मार्टफोन को बेहतर मजबूती और सुरक्षा प्रदान करता है

Motorola Edge 70 Pro Plus: परफॉरमेंस और प्रोसेसर

Motorola Edge 70 Pro Plus में लिस्टिंग के अनुसार MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलेगा जिसका AnTuTu स्कोर 2.4M और 3.4 GHz का फस्टेड मल्टीटास्किंग परफॉरमेंस है एक पावरफुल 5G चिपसेट है जो 4nm के साथ आता है यह चिपसेट तेज परफॉरमेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है यह चिपसेट हैवी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए सक्षम है। इसके साथ इसमें 16GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया जायेगा I

फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार Motorola Edge 70 Pro Plus में 4600mm² Vapour Cooling Chamber दिया गया है जो फ़ोन को ठंडा रखने में मदद करता है इससे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन की परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहती है। जिससे Daily usage में काफी शानदार अनुभव प्रदान करता है I

Motorola Edge 70 Pro Plus: सॉफ्टवेयर और फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro Plus में Android 16 आधारित Hello UI सॉफ्टवेयर देखने को मिलता है जिसकी वजह से बेहतर सुरक्षा, प्राइवेसी फीचर्स और अच्छा यूजर एक्सपीरियंस मिलता है यह फ़ोन तीन साल एंड्राइड OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है इसके साथ इसमें Moto ai फीचर्स देखने को मिलता है जो नोटिफिकेशन को ट्रांसक्रिप्शन और सुमरीज़े करने में मदद करता है I

Motorola Edge 70 Pro Plus: कैमरा

मोटोरोला के हर फ़ोन के कैमरा की डिज़ाइन काफी सैम रहने वाली है मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है इसके रियर में 50 मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 710 का प्राइमरी कैमरा जिसका ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) 3.5 डिग्री रहने वाला है जिससे फोटो और वीडियो अधिक स्थिर और क्लियर दिखाई देते हैं और इसके साथ 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है इसका टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट करता है जो पोर्ट्रेट और ज़ूम फोटोग्राफी का अनुभव काफी बेहतर बनता हैं I

सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है जिसमे ऑटो फोकस और ऑटो मैक्रो विज़न का सपोर्ट मिलता है जिससे छोटे-छोटे विसयो को कैप्चर किया जा सकता है लिस्टिंग के अनुसार सभी लैंसो से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और इसके साथ 50x तक AI पावर ज़ूम का सपोर्ट मिलता है Low Light Photography की मदद से फोन काम रौशनी में क्लियर और डिटेल इमेज कैप्चर कर सकता है I

Motorola Edge 70 Pro Plus: बड़ी बैटरी

स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जिसके साथ 90W का टर्बो पावर फ़ास्ट चार्जर मिलने की उम्मीद है जिससे फोन को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है। और 15W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है फ़ोन को लगभग 40 से 55 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी का दावा है की सामान्य उपयोग के दौरान 2 दिन से अधिक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम हो सकती है जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जर नहीं करना पड़ेगा I

Motorola Edge 70 Pro Plus: संभावित कीमत

मोटोरोला कंपनी की तरफ से अभी कोई प्राइज के बारे में अपडेट नहीं आया है हालाँकि Motorola Edge 70 प्रो के बेस वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है जिसके हिसाब से हम कह सकते है की Motorola Edge 70 Pro प्लस की कीमत भारत में 45,999 रुपये के आस-पास हो सकती है फ़ोन की एक्सेक्ट कीमत जिनने के लिए 4 जून का इंतजार करना पड़ेगा I

Motorola Edge 70 Pro प्लस में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग और म्यूजिक के दौरान शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। फ़ोन के कैमरा, परफॉरमेंस और यूजर एक्सपीरियंस को अधिक स्मार्ट बनने के लिए इसमें Next-Gen Intelligent Integrated AI का सपोर्ट दिया गया है जिसमे Copilot, Gemini और Perplexity जैसे फीचर्स मिलते है I

निष्कर्ष

मेरे एक्सप्रिएंस के अनुसार Motorola Edge 70 Pro Plus एक प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में नजर आता है। क्योकि इसमें 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 50MP ट्रिपल कैमरा, Android 16 आधारित Hello UI और IP68/IP69 सुरक्षा जैसे फीचर्स मिलते हैं। यदि इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रहती है, तो यह 2026 के सबसे आकर्षक प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index