Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी, कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी ?

ब्लॉग इंडियन स्मार्टफ़ोन की दुनिया में एक बार Realme फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। Realme कंपनी अपना नया मोबाइल फ़ोन Realme P4 Power 5G भारत में 29 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें 10001mAh की दमदार बैटरी जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है की यह फ़ोन बैटरी के मामले में बहुत सारे मोबाइल फ़ोन को पीछे छोड़ने वाला है, अगर आप भी किसी अच्छे बैटरी वाले मोबाइल को खोज रहे हो तो यह 5G मोबाइल फ़ोन आपके लिए बहुत सही रहेगा

इससे पहले भारत में इस सीरीज के तीन मोबाइल फ़ोन realme P4, realme P4x और realme P4 Pro 5G लॉन्च किये जा चुके है जोकि ये फ़ोन 7000mAh की बैटरी में लॉन्च हो चुके है। लेकिन अब Realme ने 10001mAh के साथ लॉन्च करेगा Realme P4 Power 5G को 29 जनवरी  इस दिन दोपहर के 12 बजे को ।

Realme P4 Power 5G

Realme P4 Power 5G Launch Date in India

Realme ने डेट रिलीज़ कर दिया है की Realme P4 Power 5G भारत में 29 जनवरी को लॉन्च किया जायेगा लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जा सकता है, जहां कंपनी इसके सभी फीचर्स और ऑफिशियल कीमत का खुलासा करेगी। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत – 10001mAh बैटरी

Realme P4 Power 5G के बैटरी की बात की जाये तो यह 10001mAh की Titan Battery में आपको देखने को मिलेगा। यह बहुत खुसी की बात है की कंपनी हमें 10001MaH की बैटरी दे रहा है कंपनी के अनुसार अगर आप ऐसे 1650 बार फुल चार्ज करेंगे तो भी इसकी हेल्थ 80% के ऊपर रहेगी । आज कल ज्यादातर मोबाइल 6000mAh और 7000mAh में देखने को मिलते है लेकिन Realme ने 10001mAh की बैटरी को भारतीय मार्किट में लॉन्च करके गेमिंग इंडस्टरीज में धमाल मचा देंगे

Realme ने इस मोबाइल को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश करेगा। वही अगर कंपनी की मने तो सिंगल चार्ज के बाद भी 32.5 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है।

बैटरी से जुड़े मुख्य फायदे :-

बैटरी फुल चार्ज करने पर 2 से 3 दिन तक बैकअप (नॉर्मल यूज़ में) ।

हैवी यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन ।

पावर बैंक की जरुरत लगभग ख़तम ।

ट्रेवेल करने के लिए एक शानदार ऑप्शन ।

इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह फोन काफी कम समय में चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर पाएंगे।

Display – बड़ी और Smooth Screen

Realme P4 Power 5G के डिस्प्ले की बात करे तो  HyperGlow 4D Curve+ पर लॉन्च किया जायेगा , जो 1.5K रेजोल्यूश और 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले में लांच किया जायेगा, जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। हाई रिफ्रेश रेट होने के वजह से स्मूथ स्क्रोलिंग और स्क्रीन टाच मिलेगा जिससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ रहेगा। अगर आप हाई ग्राफ़िक्स वाले गेम खेलते है तो ये मोबाइल फ़ोन आपके लिए लेना अच्छा रहेगा । इस मोबाइल में आपको इन-डिस्प्ले फिंगर का सपोर्ट देखने को मिलेगा जो इस मोबाइल के लुक को अच्छा बनता है ।

Processor और Performance

Realme P4 Power 5G के प्रोसेसर की बात की जाये तो ये MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ दिए जाने की उम्मीद है, जो बहुत अच्छा प्रोसेसर है यह प्रोसेसर न 5G सपोर्ट करता है बल्कि मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी काफी पावरफुल माना जाता है।

इस फ़ोन में आपको हाई परफॉर्मेंस, लैग-फ्री एक्सपीरियंस और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की सुविधा मिलेगी जो एक गेमिंग फ़ोन के लिए बहुत अच्छा रहेगा इसके साथ ही यह मोबाइल Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। जिससे यूज़र को लेटेस्ट फीचर और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। इस फोन को कंपनी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा ।

Camera – फोटोग्राफी के लिए कितना दमदार?

कैमरा में आपको Realme P4 Power 5G निराश नहीं करेगा Realme के मुताबिक इसमें :

50MP प्राइमरी कैमरा

2MP सपोर्टिंग सेंसर

8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस

16MP सेल्फी कैमरा

ये कैमरा देखने को मिल सकते है जो की डे-लाइट फोटोग्राफी, वीडियो कालिंग और सोशल मीडिया के लिए अच्छा साबित हो सकता है ।

RAM और Storage Options

Realme P4 Power 5G को कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है

8GB RAM + 128GB Storage

12GB RAM + 256GB Storage

कुछ रिपोर्ट्स ने यह भी दावा किया गया है कि कंपनी ने यूज़र्स के लिए इससे बड़ा RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी पेश कर सकती है। बड़ी RAM की वजह से फोन स्मूथ चलेगा और स्टोरेज की कमी भी महसूस नहीं होगी।

Realme P4 Power 5G Expected Price in India

अब बात करते है Realme P4 Power 5G के कीमत के बारे में । Realme ने अभी तक इसकी ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार :

8GB RAM + 128GB Storage: ₹24,999 के आसपास

12GB RAM + 256GB Storage: ₹29,999 से ₹32,999 के बीच

अभी Realme की तरफ से कोई लीगल रिपोर्ट नहीं आयी है कीमत के बारे में यह कीमत केवल एक्सपेक्ट की जा रही है Realme की तरफ से नोटिस आते ही अपडेट कर दिया जायेगा प्राइज से रेलटेटेड ।

Realme P4 Power 5G किसके लिए बेस्ट है?

यह मोबाइल फ़ोन खासतौर से उन यूज़र्स के लिए बेस्ट रहेगा:

जिन्हे लंबी बैटरी लाइफ चाहिए

जो गेमिंग करते हैं

जो ट्रैवलिंग के दौरान फोन ज्यादा इस्तेमाल करते हैं

Realme Neo 8 हुआ चीन में लॉन्च! भारत में Realme GT 8T बनकर करेगा एंट्री – फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

2 thoughts on “Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी, कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी ?”

  1. Pingback: Realme Neo 8 हुआ चीन में लॉन्च! भारत में Realme GT 8T बनकर करेगा एंट्री – फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे - phonerunning.com Smart Phone. Smart Pe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top