OPPO ने भारतीय मार्किट में FIND X9 सीरीज के दो स्मार्टफोन OPPO Find X9S और OPPO Find X9 Ultra को इंडियन मार्किट में उतर दिया है जिसकी कीमत, AI फीचर्स और स्पेसिफिक्शन की जानकारी दे दी है ओप्पो ने इस फ़ोन को “Your Hasselblad Travel Companion” टैगलाइन के साथ पेश किया है जिसमे कैमरा और AI फीचर्स पर खास फोकस किया गया है। कपंनी के दोनों स्मार्टफोन में DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी, 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon का लेटेस्ट प्रोसेसर और बड़ी 7050mAh बैटरी दी है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो फोटोग्राफी, गेमिंग और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइये इसके बारे में सब कुछ जानते है I
OPPO Find X9 Ultra: कीमत और उपलब्धता
ओप्पो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को pre-order के लिए ऑफिसियल वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है कंपनी ने इसको सिर्फ एक वेरिएंट 12GB RAM+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट पर लांच किया है जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये राखी गयी है और बैंक ऑफर के साथ परचेस करने पर 10% (16,999) रुपये का इंस्टेंट डिस्कांउट मिलेगा इस स्मार्टफोन को आप इसकी ओफ्फिकल वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट से आसानी से परचेस कर सकते है I
OPPO Find X9 Ultra: स्पेसिफिकेशन
OPPO Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ 3168×1440 पिक्सेल्स की डिस्प्ले दी गयी है जोकि अमोलेड पैनल पर वर्क करता है जो प्रीमियम फ्लैगशिप-लेवल विजुअलप्रदान करती है वहीं, डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक के एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जो इस्तेमाल के अनुसार बदलती रहती है। खास बात यह है कि कुछ चुनिंदा गेम्स में यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग का अनुभव और भी स्मूद हो जाता है। फोन में 94.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है, जो बेहद पतले बेज़ल्स के साथ अधिक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है
इसके साथ 3600 निट्स की आउटडोर पिक ब्रिटनेस और 1800 निट्स की HBM का सपोर्ट मिलता है जिससे धुप में भी कंटेंट देख सकते है OPPO Find X9 Ultra के स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला गिलास विक्टुस 2 का कवर गिलास मिलता है जो स्क्रीन को बहरी चीजों से बचती है कलर क्वालिटी की बात करें तो डिस्प्ले के Standard, Natural और Vivid तीनों मोड को सपोर्ट करती है जिससे फोटो, वीडियो नेचुरल दिखाई देते है स्मार्टफोन की सुरछा के लिए In-Display फिंगर प्रिंट तकनीक का उपयोग किया गया है I
स्मार्टफोन का वेट लगभग 235g के आस-पास रहने वाला है फ़ोन में बड़ी बैटरी होने के साथ यह 9.10 की मोटाई, 163.16mm की लम्बाई और 76.69mm की चौड़ाई पर आता है फ़ोन की स्टोरेज की बात करे तो 12GB+16GB LPDDR5X RAM और 512GB+1TB UFS 4.1 का सपोर्ट देखने को मिलता है I वही स्मार्टफोन को Canyon Orange और Tundra Umber कलर में लांच किया गया है I
OPPO Find X9 Ultra में बेहद एडवांस Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी में होता है। यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें हर लेंस अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतरीन तस्वीरें कैप्चर करता है इसके रियर में f/1.5 अपर्चर का ऑफ सपोर्टेड 200 मेगापिक्सेल का OIS का सपोर्ट मिलता है जो लौ लाइट में शानदार तस्वीर क्लिक करता है और ज़ूम फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर का 200 मेगापिक्सेल का टेलीफ़ोटो कैमरा मिलता है जिससे आप 3x तक ज़ूम करके पोर्ट्रेट और ज़ूम शॉट्स को बेहतर बना सकते हो I
इसके अलावा, फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है जो 123° फील्ड ऑफ व्यू के साथ बड़े लैंडस्केप और ग्रुप फोटोग्राफी के लिए उपयोगी साबित होता है जिससे आप 10x तक ज़ूम कर सकते है वहीं, 50MP अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा लंबी दूरी की फोटोग्राफी में शानदार परिणाम देता है और दूर की वस्तुओं को अधिक स्पष्टता के साथ कैप्चर करने में मदद करता है। कैमरा सेटअप को पूरा करने के लिए इसमें 3.2MP मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है, जो तस्वीरों में गहराई और बेहतर ब्लैक-एंड-व्हाइट प्रभाव जोड़ने का काम करता है। फ़ोन के रियर कैमरा से आप 30fps पर 8k वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps , 60fps पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Find X9 Ultra में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.4 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। यह कैमरा शानदार डिटेल और प्राकृतिक रंगों के साथ सेल्फी कैप्चर करने में सक्षम है। इसके फ्रंट से Dual-view वीडियो और स्लो मो वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से 60fps से 30fps पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है OPPO Find X9 अल्ट्रा को कैमरा के लिए ही बनाया गया है कंपनी का मनाना है की यह कैमरा सेगमेंट का सबसे अच्छा स्मार्टफोन है I
इसे भी पढ़े:- OnePlus Nord 6 लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज में बड़ा धमाके वाला स्मार्टफोन
परफॉर्मेंस की बात करें तो OPPO Find X9 Ultra में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह चिपसेट 8-कोर CPU के साथ आता है, जो तेज़ स्पीड और स्मूथ रिस्पॉन्स सुनिश्चित करता है। इसकी मदद से ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और एक साथ कई एप्लिकेशन चलाने पर भी फोन बिना किसी रुकावट के शानदार प्रदर्शन करता है। ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Adreno 840 GPU दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1200MHz तक जाती है I
ह GPU हाई-ग्राफिक्स गेमिंग के दौरान बेहतरीन विजुअल अनुभव और स्थिर फ्रेम रेट प्रदान करता है। BGMI, Call of Duty Mobile और Genshin Impact जैसे गेम्स को भी हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर आसानी से और स्मूद तरीके से खेला जा सकता है।
नेटवर्किंग के लिए इसमें NetworkBoost Chip S1 का उपयोग किया गया है जिसको ओप्पो ने खुद विकसित किया है यह चिपसेट भीड़भाड़ वाले इलाको में अच्छा सिग्नल देता है और मल्टीटास्किंग को तेज बनता है गेमिंग के समय फ़ोन हीट न करे इसके लिए 3D Cryo-velocity कूलिंग थर्मल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जिससे गेमिंग बिना लैग और स्मूथ चले I
OPPO Find X9 अल्ट्रा में 7050mAh की silicon-carbon की बैटरी दी गयी है यह बैटरी लम्बे समय तक गेमिंग, 4k वीडियो रिकॉर्डिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कार्यो के लिए शानदार बैकअप प्रदान करती है फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 100W की वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से बड़ी बैटरी को भी कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है और इससे बिना केबल के भी फोन को तेज़ी से चार्ज कर सकते है, सिलिकॉन बैटरी होने से लॉन्ग टाइम बैटरी लाइफ और बेहतर पावर कम तापमान पर परफॉरमेंस अच्छी देती है I
कंपनी का दावा है की OPPO Find X9 अल्ट्रा 30-35 मिनट में फुल चार्ज जायेगा और यह फोन लंबे समय तक वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम रहेगा स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर लगभग दो से तीन दिन का बैटरी बैकअप आसानी से देगा कंपनी के अनुसार 36H वीडियो प्ले बैक और 6H 60FPS पर 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I
OPPO Find X9 अल्ट्रा में इन डिस्प्ले अल्ट्रासाउंड फिंगर फ्रिंट सेंसर और फेसिअल बिओमेट्रिक का सपोर्ट मिलता है यह स्मार्टफोन ओरिजिन बेस्ड एंड्राइड 16 पर वर्क करता है इस प्रोसेसर पर स्मार्टफोन स्वाइप, टैप और स्क्रॉल सहजता से होता है। इस सॉफ्टवेयर पर एनीमेशन और कुछ AI फीचर्स AI बिल मैनेजर, AI रिकॉर्डिंग और AI रिटर का सपोर्ट मिलता है वाटर और डस्ट से बचने के लिए फ़ोन को IP68 और IP69 का सर्टिफिकेशन मिला है I
दुर्बिलिटी के लिए स्मार्टफोन को Swiss SGS Five-star का सर्टिफिकेशन मिला है फ़ोन में स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है कनेक्टिविटी में विफई 7, 6 और ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है इसके साथ ओप्पो और एप्पल डिवाइस में टच तो शेयर का ऑप्शन मिलता है जिसकी सहायता से फोटो और वीडियो आसानी से शेयर कर सकते है नेटवर्क कनेक्शन को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 360° Surround Antenna का उपयोग किया गया है ताकि ब्राउज़िंग, स्ट्रीमिंग और कालिंग के समय रिलाएबल कनेक्शन बना रहे I
OPPO Find X9 Ultra FAQ
Q1. OPPO Find X9 Ultra में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है ?
इस स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
Q2. OPPO Find X9 Ultra में कितने मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है ?
फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Q3. OPPO Find X9 Ultra की बैटरी कितनी है ?
इस स्मार्टफोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है I
Q4. OPPO Find X9 Ultra की कीमत कितनी है ?
स्मार्टफोन के 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,69,999 रुपये है I
Q5. क्या OPPO Find X9 Ultra खरीदना चाहिए ?
अगर आप फोटोग्राफी लवर हो या फिर एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिस्प्ले, दमदार कैमरा, शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो OPPO Find X9 Ultra आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
2 thoughts on “OPPO Find X9 Ultra: कैमरा और परफॉर्मेंस का नया फ्लैगशिप किंग, 21 मई को भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ ?”