
OnePlus ने हमेशा अपने फ़ोन को प्रीमियम क्वालिटी और अच्छी परफॉरमेंस में देने की कोशिश की है OnePlus ने अपनी NORD सीरीज में एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लांच किया है I OnePlus की NORD सीरीज उनके लिए है जोकि कम कीमत में अच्छी बैटरी वाला फ़ोन लेना चाहते है इसी सीरीज में कंपनी ने OnePlus Nord CE 5 को लांच किया है जोकि OnePlus Nord CE 4 का अपग्रेड मन जा रहा है I जोकि बैटरी, परफॉरमेंस और डिस्प्ले के मामले में काफी मजबूत स्मार्टफोन बनकर समाने आया है अगर आप Under 25,000 में एक अच्छा स्मार्टफोन खोज रहे है तो OnePlus Nord CE 5 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Nexus Blue, Black Infinity और Marble Mist में मार्किट में लांच किया है

OnePlus Nord CE 5 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में मार्किट में लांच किया है जोकि इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है I इस फ़ोन को आप अलग अलग वेरिएंट्स की कीमत पर खरीद सकते है I
डिजाइन और डिस्प्ले
ब्लॉग OnePlus Nord CE 5 के डिज़ाइन की बात की जाये तो इस स्मार्टफोन का बैक पैनल I Phone 16 की तरह दिखाई देगा OnePlus Nord CE 4 के मुकाबले यह स्मार्टफोन बिलकुल फ्रेश डिज़ाइन में मिलेगा फोन के बैक पैनल में मेट फिनिशिंग की वजह से यह काफी आकर्षक लगता है। इसके ऊपर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं, जिसकी वजह से फोन को आप रफली भी यूज कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE 5 में आपको 6.77 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है और इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। जिससे आप वीडियो गेम, स्क्रीन पर स्क्रॉल करना, और वीडियो देखने में बहुत अच्छा अनुभव देता है इसके आलावा फुल HD+ रेजोल्यूशन, शानदार ब्राइटनेस का भी अनुभव देता है यह स्मार्टफोन आपको प्रीमियम लुक देता है और कैमरा मॉडुला काफी अच्छा लगता है

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
OnePlus Nord CE 5 में आपको MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर दिया गया है जोकि एक पावर फुल चिप सेट है जिससे आप 120 FPS पर गेमिंग कर सकते है और डेली यूज़ के लिए अच्छा मन जाता है इस फ़ोन में 8GB से 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है और फ़ोन में आपको दो नैनो SIM कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है
इस मोबाइल फ़ोन में आप BGMI, Call of Duty, Asphalt 9 जैसे गेम आसानी से खेल सकते है और मल्टीटास्किंग में भी हैंग नहीं करता है OnePlus ने इस स्मार्टफोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे लम्बे समय तक गेमिंग करने से मोबाइल ज्यादा गर्म नहीं होता है
सॉफ्टवेयर और फीचर्स
OnePlus Nord CE 5 में Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 दिया गया है। OxygenOS इस मोबाइल को क्लीन इंटरफेस बिना ज्यादा ऐड्स, स्मूथ एनिमेशन देता है OnePlus ने इसमें 4 साल का Android अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है
कंपनी ने इस फोन को AI फीचर से लैस किया है, जिसमे आपको AI फोटो एन्हांसमेंट, AI राइटिंग टूल, और स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट दिए गए है जो आपके कई काम को आसान बनता है

कैमरा क्वालिटी
OnePlus Nord CE 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमे आपको 50MP का Sony LYT-600 प्रीमेरी कैमरा के OIS साथ दिया गया है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर भी मिलता है I डेलाइट फोटोग्राफी में कैमरा फोटोअच्छी क्लिक करता है। और कलर्स नैचुरल आते है अल्ट्रा-वाइड कैमरा से आप ग्रुप फोटो और लैंडस्केप शॉट्स ले सकते हैं। इसके आलावा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जोकि अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी क्लियर क्वालिटी देता है हलाकि फ़ोन से ली गयी फोटो ज़ूम करने पर फैट भी सकती है और सेल्फी कैमरा से आप HD क्वालिटी का रिकॉर्डिंग कर सकते है
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus Nord CE 5 की सबसे बड़ी ताकत उसकी बैटरी है जिसमे आपको 7100mAh की बड़ी बैटरी दी है और उसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है I इस फ़ोन की बैटरी बड़ी होने की वजह से आप इसे सिंगल चार्ज पर दो से तीन दिन तक चला सकते है इसी सीरीज का फ़ोन OnePlus Nord CE 4 में आपको 5,500mAh को देखने को मिली थी OnePlus वालो ने इस फ़ोन की बैटरी पे ज्यादा धयान दिया है वनप्लस के इस फोन में फास्ट चार्जिंग मिलता है, जो फ़ोन को लगभग 30 मिनट में 60–70% चार्ज हो जाता है और करीब 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है इतनी बड़ी बैटरी के साथ इतनी तेज चार्जिंग इस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलती है।

किसके लिए बेस्ट है यह फोन?
जो लोग गेमिंग करते है I
जिन्हे स्मूथ और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहिए I
जो लॉन्ग बैटरी लाइफ चाहते हैं
जो लोग OnePlus की ब्रांड पर भरोसा करते है I
ने लांच किया बड़ी बैटरी वाला फ़ोन जो दिकता है I Phone 16 की तरह जानिए क्या है है इसके फीचर
Pingback: Samsung Galaxy S26 Ultra: AI, कैमरा और पावर का नया बादशाह ? - phonerunning.com