Oppo K14x 5G First Look: ₹14,999 में 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा – गेम चेंजर या गलत चॉइस ?

ब्लॉग इस ब्लॉग पोस्ट में हम Oppo K14x 5G के डिज़ाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, कीमत और इसके फायदे-नुकसान की पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे।

आज के समय में हर यूज़र चाहता है कि उसका स्मार्टफोन तेज़ हो, बैटरी ज़्यादा चले और 5G सपोर्ट भी मिले। इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए Oppo ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Oppo K14x 5G भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में एक भरोसेमंद और फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन चाहते हैं। यह फ़ोन 15 हजार से कम का फ़ोन है जिसमे 6500mAh Battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है इस नए ओप्पो k14x फ़ोन में क्या नए फीचर्स है

Oppo K14x 5G का डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Oppo हमेशा अपने स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन पर खास ध्यान देता है ओप्पो K14X में आपको प्रीमियम लुक वाला बैक पैनल,साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्लिम और हल्का डिजाइन देखने को मिलता है यह फोन दो आकर्षक रंगों में Icy Blue, Prism Violet उपलब्ध है फोन को हाथ में पकड़ने पर यह मजबूत और आरामदायक फील देता है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

डिस्प्ले: बड़ा स्क्रीन साइज और 120Hz रिफ्रेश रेट

ओप्पो k14x 5g फ़ोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले पर लांच किया गया है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1125nits की पिक ब्राइटनेस देती है यह बड़ा डिस्प्ले वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और गेमिंग के लिए काफी बढ़िया है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है और फोन फास्ट फील करता है। हालांकि यह AMOLED नहीं है, लेकिन इस प्राइस रेंज में इतनी बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट मिलना बड़ी बात है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

प्रोसेसर में इस फ़ोन को MediaTek Dimensity 6300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लांच किया गया है यह प्रोसेसर मल्टीमीडिया और डेली टास्क को आसानी से हैंडल कर लेता है। साथ ही इसमें 5G सपोर्ट मिलता है, जिससे आने वाले समय में यह फोन ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ बन जाता है। यह फ़ोन आपको 4GB / 6GB RAM ऑप्शन और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है  इस फोन में Trinity Engine लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। फ़ोन में आपको Android 15 आधारित ColorOS 15 पर आता है यह ColorOS का इंटरफेस स्मूद और यूज़र-फ्रेंडली है, जिसमें कई कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा: 50MP कैमरा के साथ ठीक-ठाक फोटोग्राफी

फ़ोटोग्राफी के लिए यह फ़ोन ओपो के14एक्स 5जी फोन ड्यूल कैमरा सपोर्ट मिलता है इसके बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सेल सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है वही इसके फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो डेलाइट में फोटो क्वालिटी अच्छी मिलती है। सोशल मीडिया के लिए फोटो और वीडियो सही क्वालिटी के साथ मिल जाते हैं। वीडियो कॉलिंग और बेसिक रील बनाने के लिए फ्रंट कैमरा पर्याप्त है।

बैटरी: सबसे बड़ी ताकत – 6500mAh बैटरी

Oppo K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बैटरी है जोकि 6500mAh की बैटरी से लाइंस है वही इसके साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है यह फ़ोन एक बार चार्ज करने से पूरा दिन आराम से चल जाता है और हल्के यूज़ में 2 दिन तक भी चल सकता है 45W फास्ट चार्जिंग की वजह से बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की झंझट नहीं रहती। इस प्राइस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी मिलना इस फोन को खास बनाता है। ओप्पो k14x Reverse charging भी सपोर्ट करता है। जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

Oppo K14x 5G की कीमत (Expected India Price)

कीमत की बात करे तो ओप्पो k14x 5g फ़ोन को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज को 14,999 में लांच किया गया है और वही 6GB RAM + 128GB स्टोरेज को 16,999 रुपये में आया है ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ यह फोन और सस्ता मिल सकता है। यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

1 thought on “Oppo K14x 5G First Look: ₹14,999 में 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा – गेम चेंजर या गलत चॉइस ?”

  1. Pingback: IQOO लाया है 200MP का मुख्य कैमरा और 7,600mAh की बड़ी बैटरी, बहुत जल्द लांच होगा इंडिया में जानिए पूरी जानकारी ? -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top