ब्लॉग Apple MacBook Air M5 का पूरा रिव्यू पढ़ें। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस। खरीदने से पहले पूरी जानकारी लें।
टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple ने अपने पॉवरफुल लैपटॉप MacBook Air का नया वर्जन पेश कर दिया है। यह नया मॉडल कंपनी की लेटेस्ट M5 चिप से लैस है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा तेज़, ज्यादा एफिशिएंट और AI-फ्रेंडली बताया जा रहा है। Apple का कहना है कि यह MacBook Air खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें पावर के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस भी चाहिए। पिछले एक दशक में मैंने दर्जनों लैपटॉप टेस्ट किए हैं विंडोज अल्ट्राबुक से लेकर Apple के MacBook तक इस अनुभव के आधार पर कह सकता हूँ कि MacBook Air M5 सिर्फ एक नया मॉडल नहीं, बल्कि Apple की पावरफुल सोच का अगला स्टेप है।
MacBook Air M5 क्या है ?
MacBook Air M5 Apple का लेटेस्ट लैपटॉप है, जो कंपनी की नई M5 चिप पर चलता है। यह खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो बहुत हल्का और पतला लैपटॉप, लंबी बैटरी लाइफ और तेज़ परफॉर्मेंस चाहते है यह MacBook Air सीरीज़ की उसी विचारधारा को आगे बढ़ाता है, जिसके लिए यह दुनिया भर में फेमस है। M5 चिप खास तौर पर AI टास्क, मशीन लर्निंग और बैकग्राउंड प्रोसेस को तेज़ करती है।
Apple MacBook Air M5: कीमत और उपलब्धता
Apple के अनुसार एयर M5 की उपलब्धता और प्री-ऑर्डर 4 मार्च 2026 से स्टार्ट कर दी गयी है और लैपटॉप की बिक्री 11 मार्च 2026 से स्टार्ट हो गयी है लैपटॉप की कीमत की बात करे तो अमेरिकी बाजार में शुरुआती कीमत लगभग $1,099 रखी गई है। लेकिन भारत में इसके 16GB + 512GB स्टोरेज की कीमत लगभग ₹1,34,900 रुपये है। वंही इसके टॉप मॉडल 16GB + 1TB की कीमत 1,57,990 रुपये है इसको चार कलर में लांच किया गया है जिसमे Sky Blue, Midnight, Starlight और Silver शामिल है I
डिस्प्ले और डिजाइन
डिज़ाइन के मामले में Apple ने वही प्रीमियम एल्यूमीनियम बॉडी रखी है, जो पहले से पसंद की जाती रही है। अनुभव के आधार पर लैपटॉप बहुत हल्का, बैग में रखने पर वजन महसूस नहीं होता और कीबोर्ड पर लंबे समय तक टाइप करना आरामदायक है यह लैपटॉप स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए स्टाइलिश और मजबूती का कॉम्बिनेशन है। लैपटॉप की डिस्प्ले में 1 बिलियन कलर को सपोर्ट मिलता है जिससे फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन के दौरान बिलकुल नेचुरल कलर देखने को मिलते है I
नया macbook नव दो साइज में देखने को मिलता है जोकि 13-इंच और 15-इंच मॉडल शामिल है MacBook Air M5 में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दी गई है। जिसमे आपको टेक्स्ट बहुत साफ दिखता, फोटो और वीडियो में नेचुरल कलर लगते हैं और मैंने कई लैपटॉप पर आर्टिकल लिखा है, लेकिन MacBook की स्क्रीन पर लिखते समय आंखों पर कम ज़ोर पड़ता है यह एक्सपीरियंस से कह रहा हूँ। डिस्प्ले में LED-बैकलिट IPS तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे अलग-अलग एंगल से देखने पर भी रंग और डिटेल्स बरकरार रहती हैं इसकी 500 निट्स ब्राइटनेस इनडोर और आउटडोर दोनों परिस्थितियों में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है I
प्रोसेसर और परफॉरमेंस
Apple MacBook M5 में कंपनी की नई Apple M5 चिप दी गई है जिसमे प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और मल्टीटास्किंग बहुत आसानी से परफॉर्म कर सकते है यह एक 10-कोर CPU प्रोसेसर है जिसका उपयोग हल्के काम में बैटरी की खपत को कम करता है ग्राफिक्स के लिए इसमें 8-कोर GPU दिया गया है जिसमे 3D ग्राफिक्स, गेमिंग और क्रिएटिव वर्कलोड के दौरान अधिक विज़ुअल देखने को मिलते है इसके प्रोसेसर को हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो एडिटिंग और बड़े प्रोजेक्ट्स के दौरान तेज़ी से प्रोसेस करने के लिए 153GB मेमोरी बैंडविड्थ दी गई है वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए इसमें मीडिया इंजन भी मौजूद है जो ProRes और ProRes RAW के हार्डवेयर स्तर पर एक्सेलेरेट करता है I
बेस स्टोरेज अब दोगुना
Apple ने इस बार यूज़र की सबसे बड़ी शिकायत सुनी है। अब बेस स्टोरेज 512GB और अधिकतम 4TB तक मिलने वाली है एक टेक एक्सपर्ट के तौर पर कहूँ तो 256GB आज के जमाने में कम पड़ता है और 512GB से लैपटॉप ज्यादा उपयोगी हो जाता है वीडियो, फोटो और ऐप्स के लिए ज्यादा जगह मिल जाती है MacBook Air M5 में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है I
इसे भी पढ़े:- Redmi ने लांच किया 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?
कैमरा और ऑडियो
Apple MacBook M5 में वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए 12MP सेण्टर स्टेज कैमरा दिया गया है जो क्लियर फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को कैप्चर करता है यह कैमरा डेस्क व्यू फीचर को सपोर्ट करता है जिससे वीडियो कॉल के दौरान आपका चेहरा और डेस्क दोनों को एक साथ दिखाया जा सकता है मेरे हिसाब से कैमरा ऑनलाइन क्लास और इंटरव्यू के लिए यह काफी बेहतर क्वालिटी देता है।
ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए MacBook M5 में फोर स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है यह सिस्टम डॉल्बी अट्मॉस के साथ फिल्में, संगीत और गेमिंग के अनुभव को बढ़ता है यदि आप ऐरपोडस और हेडफोन्स का उपयोग करते हैं तो डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ ऑडियो चारों ओर से आने वाला महसूस होता है।
बैटरी लाइफ: पूरे दिन का साथी
एप्पल अपनी बैटरी के बारे में कोई खुलाश नहीं करता लेकिन MacBook Air M5 में लगभग 18 घंटे की बैटरी लाइफ और फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है रियल यूज़ में यह पूरा दिन ऑफिस वर्क बिना चार्जर के आराम से निकल जाता है खासकर स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत उपयोगी है चार्जिंग के लिए MagSafe 3 केबल दी गई है डिवाइस को चार्ज करने के लिए कम से कम 30W पावर एडॉप्टर की आवश्यकता होती है। इसके आलावा 70W या उससे अधिक USB फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है जिससे कम समय में बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
MacBook Air M5 लेटेस्ट macOS सॉफ्टवेयर पर चलता है जिसे एप्पल दुनिया का सबसे उन्नत डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम माना जाता है यह एक पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसमे आप प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे डॉक्यूमेंट एडिटिंग, फोटो और वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और मल्टीटास्किंग हर स्थिति में स्मूथनेस प्रदान करता है
MacBook Air M5: कीबोर्ड सिस्टम कैसा
Apple MacBook M5 में बैकलाइटिंग मैजिक कीबोर्ड दिया गया है जिसे आरामदायक और सटीक टाइपिंग अनुभव के लिए डिज़ाइन किया गया है यह कीबोर्ड 78 (ANSI) या 79 (ISO) कीज़ के साथ आता है जिसमें 12 फुल-हाइट फंक्शन कीज़ भी शामिल हैं जिस पर लंबे समय तक टाइपिंग करने पर भी कीबोर्ड सहज और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। इसमें बैकलाइटिंग का मतलब कम रोशनी या अंधेरे में कीज़ आसानी से दिखाई देती है लैपटॉप में अनलॉकिंग और सुरक्षा में Touch ID भी दिया गया है जिसकी मदद से उंगली से Mac को अनलॉक कर सकते हैं इसका ट्रैकपैड बेहद सटीक कर्सर कंट्रोल और स्मूद नेविगेशन प्रदान करता है I
FAQ – MacBook Air M5
Q1. क्या MacBook Air M5 स्टूडेंट्स के लिए सही है ?
हाँ, इसकी बैटरी लाइफ और हल्का वजन इसे स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट बनाता है।
Q2. क्या इसमें गेमिंग हो सकती है ?
हल्की गेमिंग संभव है, लेकिन यह गेमिंग लैपटॉप नहीं है।
Q3. क्या इसमें फैन है ?
नहीं, यह फैनलेस डिज़ाइन है।
Q4. बेस स्टोरेज कितना है ?
इसका बेस मॉडल 512GB के साथ आता है I
Q5. क्या यह फ्यूचर-प्रूफ है?
हाँ, Wi-Fi 7 और M5 चिप इसे फ्यूचर-रेडी बनाती है।