ब्लॉग Nothing Phone 4a की पूरी जानकारी हिंदी में – कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और असली यूजर एक्सपीरियंस के साथ एक्सपर्ट रिव्यू।
आज के समय में जब हर ब्रांड सिर्फ बड़ी बैटरी और ज्यादा मेगापिक्सल बेचने में लगा है, वहीं Nothing कंपनी ने स्मार्टफोन को फिर से “डिजाइन और एक्सपीरियंस” का प्रोडक्ट बना दिया है। मैं पिछले कई सालों से स्मार्टफोन इंडस्ट्री को करीब से देख रहा हूँ और एक बात साफ कह सकता हूँ की Nothing Phone 4a सिर्फ एक और मिड-रेंज फोन नहीं है, यह एक अलग सोच का स्मार्टफोन है। इस आर्टिकल में मैं आपको Nothing 4a के बारे में सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं बताऊँगा, बल्कि वो चीजें बताऊँगा जो असल में मायने रखती हैं जैसे की इसका असली कैमरा परफॉर्मेंस, बैटरी का रियल लाइफ बैकअप, और सबसे जरूरी क्या आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं I
Nothing Phone 4a prize
Nothing Phone 4a के प्राइज की बात करे तो यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच हुआ है जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है वही इसका प्रो मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है फ़ोन की कीमत को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इस ऑफर का लाभ लेने पर फोन की कीमत 31,999 रुपये हो जाती है जिससे यह अपने सेगमेंट में बेहतर वैल्यू फॉर मनी बन जाता है।
Nothing Phone 4a की डिजाइन – पहली नजर में अलग
Nothing 4a का सबसे बड़ा USP है इसका ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और ग्लिफ इंटरफ़ेस है यह कोई दिखावटी फीचर नहीं है, बल्कि कॉल आने पर अलग-अलग LED पैटर्न, चार्जिंग स्टेटस और नोटिफिकेशन अलर्ट शो करता है मेरे अनुभव में, यह डिजाइन सिर्फ अलग नहीं बल्कि फंक्शनल भी है जबकि इसका वजन 205 ग्राम रखा गया है हालांकि इसे बेहद हल्का नहीं कहा जा सकता लेकिन फोन को हाथ में लेते ही प्रीमियम फील और आकर्षक लुक प्रदान करता है फ़ोन को IP64 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखता है यह Samsung, Redmi, Vivo से बहुत बहुत अलग है।
Display – Nothing 4a स्क्रीन कितनी अच्छी है ?
Nothing 4a में मिलने वाली AMOLED डिस्प्ले इस प्राइस सेगमेंट में काफी मजबूत है। इसके साथ 6.7 इंच का अमोलेड डिस्प्ले जोकि 1.5k रेजुलेशन का सपोर्ट करती है फ़ोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया बहुत स्मूथ महसूस होती है मैंने कई AMOLED फोन टेस्ट किए हैं और एक बात नोट की है की Nothing के डिस्प्ले में नैचुरल कलर लगते हैं यूट्यूब नेटफ्लिक्स और गेमिंग तीनों में विजुअल एक्सपीरियंस शानदार रहने वाला है I और इसके साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिलता है I
डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1600 निट्स HBM ब्राइटनेस है चाहे आउटडोर विजिबिलिटी की बात हो या फिर तेज धुप में कंटेंट देखना हो दोनों तरीको को बेहतर बनता है वंही Nothing Phone 4a में पंच-होल डिज़ाइन के साथ कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है I
Performance: रोजमर्रा के यूजर के लिए कैसा है
Nothing 4a में Qualcomm Snapdragon 7s gen 4 प्रोसेसर देखने को मिलता है लेकिन असली बात सिर्फ चिपसेट नहीं होती, बल्कि UI ऑप्टिमाइजेशन, RAM मैनेजमेंट और थर्मल कण्ट्रोल जैसे फीचर्स है और यही वजह है जहाँ Nothing बाकी ब्रांड से आगे निकलता है। रियल लाइफ एक्सपीरियंस के अनुसार इंस्टाग्राम, यूट्यूब, और क्रोम बिना लैग के अच्छा चलता है और वंही BGMI / COD जैसे गेम मध्यम और हाई ग्राफ़िक्स पर बिना लैग के स्मूथ है मैंने जिन यूजर्स से फीडबैक लिया है, उन्होंने भी यही कहा की फोन स्पेसिफिकेशन से ज्यादा स्मूथ लगता है।
Nothing 4a में एंड्राइड 16 आउट ऑफ़ बॉक्स देखने को मिलता है जोकि Nothing OS पर आधारित सबसे साफ और हल्का सिस्टम है। जिसमे तीन साल का एंड्राइड अपडेट और छ साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है आज के समय में जब फोन खोलते ही 10 फालतू ऐप मिलते हैं, वहाँ Nothing OS आपको Pixel जैसा फील देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो लगभग 11.76 लाख का AnTuTu स्कोर हासिल किया है मल्टीटास्किंग में 8GB + 12GB LPDDR4X RAM और 128GB + 256GB UFS 3.1 स्टोरेज उपलब्ध है
इसे भी पढ़े:- OnePlus ने लांच किया बड़ी Battery वाला फ़ोन जो दीखता है I Phone 16 की तरह जानिए क्या है इसके फीचर ?
Camera – सिर्फ Megapixel नहीं, प्रोसेसिंग मायने रखती है
Nothing 4a में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के शौकीनों के लिए काफी आकर्षक साबित होता है जिसमे 50 मेगापिक्सेल Samsung S5KGN9 का OIS कैमरा मिलता है ज़ूम फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जोकि 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 70x तक डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट करता है यह कैमरा पोर्ट्रेट और ज़ूम शॉट्स के लिए देहात उपयोगी है इसके साथ 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड सोनी सेंसर दिया गया है वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 30fps पर 4K तक रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है I
सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा लगा है इसकी असली बात यह है की स्किन टोन्स बिलकुल नेचुरल और HDR अच्छा सपोर्ट करता है नाईट फोटोग्राफी में यह अच्छा परफॉरमेंस देता है अगर आप इंस्टाग्राम, रील्स या यूट्यूब शॉर्ट्स बनाते हैं, तो Nothing 4a का कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।
Battery – पूरे दिन चलेगी या नहीं ?
Nothing 4a में 5400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है यह बैटरी पस्मारक पर 14 घंटे 42 मिनट का बैटरी बैकअप प्रदान किया है यानि समय काम पर यह एक दिन का बैकअप आराम से दे सकती है फ़ास्ट चार्जिंग के लिए 50W क्विक चार्जिंग का सपोर्ट दिया जायेगा कंपनी के अनुसार, फोन को केवल 19 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है मेरे टेस्टिंग अनुभव से कहूँ तो Nothing की बैटरी ऑप्टिमाइजेशन काफी अच्छी होती है। और फ़ोन को Dual Stereo स्पीकर्स से लेंस किया गया है I
FAQs – Nothing Phone 4a
Q1. Nothing 4a भारत में कब लॉन्च हुआ ?
Nothing 4a भारत में 5 march 2026 में लॉन्च कर दिया गया है, क्योंकि Nothing की सबसे बड़ी मार्केट भारत है।
Q2. क्या Nothing 4a में 5G है ?
हाँ, Nothing 4a में फुल 5G सपोर्ट मिलता है।
Q3. Nothing 4a गेमिंग के लिए कैसा है ?
Nothing Phone 4a हार्डकोर गेमिंग फोन तो नहीं है, लेकिन BGMI, COD Mobile, Free Fire MAX और अधिकांश लोकप्रिय गेम्स के लिए ऑल-राउंडर है इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसका Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और लगभग 11.76 लाख AnTuTu स्कोर है I
Q4. Nothing 4a का कैमरा अच्छा है ?
Daylight और social media photography के लिए कैमरा काफी अच्छा है।
Q5. क्या Nothing 4a खरीदना सही रहेगा ?
अगर आपको clean software और यूनिक डिजाइन चाहिए, तो यह फोन आपके लिए सही है।
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं I
स फोन की सबसे बड़ी खूबियां इसकी 120Hz Flexible AMOLED डिस्प्ले, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 11.76 लाख AnTuTu स्कोर, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 5400mAh बैटरी हैं। इसके अलावा Nothing OS का क्लीन और स्मूद अनुभव इसे अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है Nothing Phone 4a एक शानदार ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है, जो डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के बीच बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। यदि इसकी कीमत आपके बजट में फिट बैठती है, तो इसे खरीदना एक अच्छा फैसला माना जा सकता है।