phonerunning.com

Oppo K14x 5G First Look: ₹14,999 में 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा – गेम चेंजर या गलत चॉइस ?

ब्लॉग इस ब्लॉग पोस्ट में हम Oppo K14x 5G के डिज़ाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, कीमत और इसके फायदे-नुकसान की पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे।

आज के समय में हर यूज़र चाहता है कि उसका स्मार्टफोन तेज़ हो, बैटरी ज़्यादा चले और 5G सपोर्ट भी मिले। इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए Oppo ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Oppo K14x 5G भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में एक भरोसेमंद और फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन चाहते हैं। यह फ़ोन 15 हजार से कम का फ़ोन है जिसमे 6500mAh Battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है इस नए ओप्पो k14x फ़ोन में क्या नए फीचर्स है आइये जानते है ?

Oppo K14x 5G का डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Oppo हमेशा अपने स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन पर खास ध्यान देता है ओप्पो K14X में आपको प्रीमियम लुक वाला बैक पैनल, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्लिम हल्का डिजाइन देखने को मिलता है यह फोन दो आकर्षक रंगों में Icy Blue, Prism Violet उपलब्ध है स्मार्टफोन की लंबाई लगभग 16.66 सेमी, चौड़ाई 7.85 सेमी और मोटाई 0.86 सेमी है जिससे फोन को हाथ में पकड़ने पर यह मजबूत और आरामदायक फील देता है। हालांकि, बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड के कारण फोन का वजन लगभग 212 ग्राम है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

डिस्प्ले: बड़ा स्क्रीन साइज और 120Hz रिफ्रेश रेट

ओप्पो k14x 5g फ़ोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले पर लांच किया गया है यह बड़ा डिस्प्ले वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और गेमिंग के लिए काफी बढ़िया है। स्मूद एक्सपीरियंस के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिसकी वजह से स्क्रॉलिंग अधिक फ्लूइड महसूस होती है और फोन फास्ट फील करता है। इसके साथ 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट गेमिंग के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है I

आउटडोर विजिबिलिटी के लिए फोन OPPO K14X 5G में 700 निट्स की टिपिकल ब्राइटनेस और 1125 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस मोड दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है। फ़ोन की डिस्प्ले 16.7 मिलियन रंग का सपोर्ट करती है जिससे इसके कलर अधिक प्राकृतिक और आकर्षक दिखाई देते हैं हालांकि यह AMOLED डिस्प्ले नहीं है, लेकिन इस प्राइस रेंज में इतनी बड़ी LCD स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलना बड़ी बात है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

प्रोसेसर में OPPO K14X 5G को MediaTek Dimensity 6300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लांच किया गया है यह प्रोसेसर मल्टीमीडिया और डेली टास्क को आसानी से हैंडल कर लेता है। साथ ही इसमें 5G सपोर्ट मिलता है, जिससे आने वाले समय में यह फोन ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ बन जाता है। फोन में 8-कोर CPU का इस्तेमाल किया गया है जो बेहतर स्पीड और स्मूद रिस्पॉन्स प्रदान करता है ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1072MHz तक जाती है यह GPU कैज़ुअल और मिड लेवल गेम BGMI और Free Fire MAX मध्यम ग्राफ़िक्स पर स्मूथ तरीके से खेला जा सकता है I

यह फ़ोन आपको 4GB / 6GB LPDDR4X RAM ऑप्शन और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है  इस फोन में Trinity Engine लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। फ़ोन में आपको Android 15 आधारित ColorOS 15 पर आता है यह ColorOS का इंटरफेस स्मूद और यूज़र-फ्रेंडली है, जिसमें कई कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फिंगर प्रिंट और फेस अनलॉक सिस्टम सुरछा प्रदान करता है I

कैमरा: 50MP कैमरा के साथ ठीक-ठाक फोटोग्राफी

फ़ोटोग्राफी के लिए यह फ़ोन ओपो के14एक्स 5जी फोन ड्यूल कैमरा सपोर्ट मिलता है इसके बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से नाईट मोड में कम रोशनी में बेहतर फोटो ली जा सकती हैं इसके आलावा 2 मेगापिक्सेल सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है जो पोर्ट्रेट शॉट्स में डेप्थ इफेक्ट को बेहतर बनाने में मदद करता है वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करे तो 30fps और 60fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करता है इसके आलावा 10x तक डिजिटल ज़ूम के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है I

OPPO K14X 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डेलाइट और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए फोटो क्वालिटी अच्छी मिलती है। सोशल मीडिया के लिए फोटो और वीडियो सही क्वालिटी के साथ मिल जाते हैं। वीडियो कॉलिंग और बेसिक रील बनाने के लिए फ्रंट कैमरा पर्याप्त है।

बैटरी: सबसे बड़ी ताकत – 6500mAh बैटरी

Oppo K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बैटरी है जोकि 6500mAh की बैटरी से लैस है वही इसके साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है यह फ़ोन एक बार चार्ज करने से पूरा दिन आराम से चल जाता है और हल्के यूज़ में 2 दिन तक भी चल सकता है 45W फास्ट चार्जिंग की वजह से बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की झंझट नहीं रहती। इस प्राइस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी मिलना इस फोन को खास बनाता है।

इसके आलावा यह डिवाइस 33W और उससे कम चार्जिंग 13.5W PD चार्जिंग के साथ भी कम्पैटिबल है यदि आपके पास पास दूसरा कम्पैटिबल चार्जर उपलब्ध है, तो भी फोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

Oppo K14x 5G की कीमत

कीमत की बात करे तो ओप्पो k14x 5g फ़ोन को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज को 14,999 में लांच किया गया है और वही 6GB RAM + 128GB स्टोरेज को 16,999 रुपये में आया है ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ यह फोन और सस्ता मिल सकता है। यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है I

यह स्मार्टफोन किसे खरीदना चाहिए ?

OPPO K14X 5G उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैंइसमें दिया गया MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों को आसान बनता है अगर आपकी प्राथमिकता लंबा बैटरी बैकअप है तो 6500mAh की बड़ी बैटरी और 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग आपको निराश नहीं करेगा इसके अलावा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा इस बजट रेंज में बहुत सही है I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

2 thoughts on “Oppo K14x 5G First Look: ₹14,999 में 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा – गेम चेंजर या गलत चॉइस ?”

Leave a Comment

Index