phonerunning

Realme P4s 5G vs POCO X8 Power: ₹35 हजार के आसपास कौन सा फोन बेहतर है?

आज के समय में ₹30,000 से ₹40,000 के बीच स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। इस प्राइस रेंज में Realme P4s 5G vs POCO X8 Power दो ऐसे स्मार्टफोन है जो बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर पर ज़्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन दोनों का फोकस थोड़ा अलग-अलग है।

Realme P4s 5G vs POCO X8 Power

Realme P4s 5G में 8000mAh की बैटरी, 80W चार्जिंग, 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलता है इसके साथ हाइपर विज़न+ AI चिप और 7000mm² का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। दूसरी तरफ, POCO X8 पावर में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W चार्जिंग 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। तो दोनों स्मार्टफ़ोन में से कौन सा लेना ज्यादा सही रहेगा? आइए कीमत, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर के आधार पर दोनों को आसानी से समझते हैं।

Realme P4s 5G vs POCO X8 Power: कीमत

रियलमी पी4एस 5जी को भारत में बैंक ऑफ़र के साथ ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था जो 8GB + 128GB की कीमत है वन्ही 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹37,999 और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹41,999 है फ़ोन की सेल 3 सितंबर 2026 से फ्लिपकार्ट और आधिकारिक साइट से शुरू हुई थी।

वहीं पोको एक्स8 पावर की कीमत ₹35,999 से शुरू होती है कंपनी के लॉन्च ऑफर के तहत ₹2,000 का कूपन और ₹1,000 का बैंक ऑफर मिलने पर इसकी कीमत ₹32,999 तक हो जाती है और कूपन के साथ 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹36,999 है इस स्मार्टफ़ोन पहली बिक्री 11 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। शुरुआती कीमत के हिसाब से realme P4s 5G सस्ता है लेकिन POCO का लॉन्च ऑफर मिलने पर दोनों की कीमत के बीच अंतर काफी कम हो जाता है।

Realme P4s 5G vs POCO X8 Power: फ़ीचर लिस्ट

फीचरRealme P4s 5GPOCO X8 Power 5G
शुरुआती कीमत₹31,999₹35,999
Display1.5K Samsung AMOLED 144Hz1.5K AMOLED 120Hz
Processor Dimensity 7400 Ultra 5GSnapdragon 6 Gen 5
AnTuTu Score 1M+1M+
RAM8GB / 12GB8GB
Storage128GB / 256GB128GB / 256GB
Rear Camera 50MP OIS + 8MP Ultra-wide50MP OIS + 8MP Ultra-wide
Front Camera16MP32MP
Battery/Charging8000mAh/80W10,000mAh/100W
ProtectionIP66/IP68/IP69IP66/IP68/IP69/IP69K
Softwarerealme UI 7.0HyperOS

Display: realme P4s 5G में 144Hz, POCO में 120Hz

रियलमी पी4एस 5जी में 6.7 इंचका 1.5K सैमसंग AMOLED डिस्प्ले दिया गया है इसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है रियलमी के मुताबिक इसमें 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है। डिस्प्ले में 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 6500 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस का दावा किया गया है। 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस से धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।

पोको एक्स8 पावर में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा दी गयी है वंही फ़ोन की डिस्प्ले में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। अगर आपका ज्यादा फोकस रिफ्रेश रेट और गेमिंग पर है तो रियलमी पी4एस 5जी इसमें आगे दिखाई देता है। वहीं मूवी और स्ट्रीमिंग के लिए POCO का HDR10+ और डॉल्बी एटमॉस मजबूत दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें:- POCO X8 Power 5G: 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च

प्रोसेसर और परफ़ॉर्मेंस

रियलमी पी4एस 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट दिया गया है इसके साथ हाइपर विजन+ AI चिप भी मिलता है जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग और गेमिंग फीचर्स में मदद करता है। फोन में 7000mm² एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। वंही रियलमी के अनुसार, इस चिप का AnTuTu स्कोर 1M+ दिखाता है। लेकिन कंपनी खुद बताती है कि यह स्कोर रियलमी लैब से आया है। इसलिए बेंचमार्क स्कोर अलग हो सकता है।

पोको एक्स8 पावर में स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट है और इसमें 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला CPU दिया गया है इसके साथ LPDDR5X RAM भी मिलती है कंपनी की लिस्टिंग के अनुसार यह 1M+ AnTuTu स्कोर हासिल करता है।

गेमिंग के मामले में रियलमी पी4एस 5जी अलग हो सकता है क्योंकि फ़ोन में हाइपर विज़न+ AI चिप के साथ AI हाइपर मोशन, AI हाइपर क्लैरिटी और जीटी मोड जैसे गेमिंग फीचर्स मौजूद हैं। वंही रियलमी का दावा है कि P4s BGMI में 120FPS तक का अनुभव दे सकता है। और यूट्यूबर टेक्नोलॉजी ज्ञान ने अपने वीडियो में बताया है कि पोको एक्स8 पावर 90Hz तक BGMI सपोर्ट कर सकता है।

इसलिए अगर आप गेमिंग फीचर्स और 144Hz डिस्प्ले के हिसाब से देख रहे हैं तो realme P4s 5G ज्यादा आकर्षक विकल्प है लेकिन गेमिंग परफॉर्मेंस ग्राफ़िक्स सेटिंग, सॉफ़्टवेयर और इस्तेमाल की स्थिति के अनुसार अलग हो सकती है।

POCO X8 & X8 Power Unboxing & Test📌 10,000mAh Battery, OIS,  1.5K AMOLED, Starting @26,999*

बैटरी में POCO X8 Power आगे

बैटरी की बात करें तो पोको एक्स8 पावर इसमें आगे निकलता है इसमें 10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है और 100W हाइपर चार्जर का मिलता है इसके साथ 27W वायर रिवर्स और बाईपास चार्जिंग भी सपोर्ट करता है कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 3.5 दिन तक इस्तेमल किया जा सकता है।

रियलमी पी4एस 5जी में 8000mAh टाइटन बैटरी और 80W फास्ट चार्ज दिया गया है रियलमी के मुताबिक फोन लगभग 28.5 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है और करीब 75 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है इसके साथ वायर रिवर्स और बाईपास चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें:- POCO X8 PRO 5G के फ़ोन में मिलती है 6500mAh की बड़ी बैटरी, 100W चार्जिंग, आइये जानते है इसके बारे में

कैमरा और सॉफ़्टवेयर अपडेट

रियलमी पी4एस 5जी के पिछले हिस्से में 50MP OIS का AI कैमरा दिया गया है जो फोटो या वीडियो लेते समय हाथ हिलने के कारण आने वाले धुंधलेपन को कम करता है इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरे से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

POCO X8 Power में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जो OIS को सपोर्ट करता है और फ्रंट में 32MP का कैमरा है इसके पीछे और आगे के कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है इसलिए कैमरा स्पेसिफिकेशन के आधार पर POCO X8 Power का कैमरा सेटअप ज्यादा अच्छा है खासकर अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा सेटअप।

रियलमी पी4एस 5जी में realme UI 7.0 दिया गया है कंपनी के अनुसार, 3 साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट देने की बात कही गई है वंही POCO X8 Power एंड्रॉइड 16 के साथ आता है और यह HyperOS पर चलता है। इसके लिए 4 साल के ओएस अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट बताए गए हैं।

Realme P4s 5G किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपकी पसंद 144Hz AMOLED डिस्प्ले, गेमिंग फ़ीचर्स, हल्का वजन और थोड़ी कम कीमत है तो realme P4s 5G ज्यादा सही विकल्प हो सकता है इसके अलावा डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा, हाइपर विज़न+ AI चिप, और 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम इसे परफ़ॉर्मेंस और गेमिंग के लिए पर फोकस करने वाला फोन बनाते हैं साथ ही 8000mAh बैटरी रोजाना इस्तेमाल के लिए हो सकती है। वंही रियलमी पी4एस 5जी कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और वैल्यू देता हैं।

POCO X8 Power किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपकी सबसे बड़ी जरूरत बड़ी बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग, बेहतर कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है तो POCO X8 Power भी खरीद सकते हैं और इसके साथ 32MP का सेल्फ़ी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, IP69K सुरक्षा और 6 साल के सुरक्षा अपडेट इसे दूसरे फोन से अलग बनते हैं हालांकि इसका वजन 229 ग्राम है, इसलिए यह realme P4s 5G से भारी है।

Realme P4s 5G vs POCO X8 Power: FAQs

Q1. Realme P4s 5G और POCO X8 Power में कौन सा सस्ता है?

Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत ₹31,999 है, जबकि POCO X8 Power ₹35,999 से शुरू होता है।

Q2. किस फोन में बड़ी battery है?

POCO X8 पावर में 10,000mAh की बैटरी है, जबकि रियलमी पी4एस 5जी में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

Q3. किसमें चार्जिंग सबसे तेज़ है?

पोको एक्स8 पावर 100W हाइपर चार्जर का सपोर्ट करता है, जबकि रियलमी पी4एस 80W फास्ट चार्जर दिया गया है।

Q4. किस फोन में ज्यादा रिफ्रेश रेट है?

रियलमी पी4एस में 144Hz रिफ्रेश रेट है जबकि पोको एक्स8 पावर में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Q5. किस फोन का camera setup बेहतर है?

स्पेसिफिकेशन के आधार पर पोको एक्स8 पावर का कैमरा सेटअप ज्यादा अच्छा है क्योंकि इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP का फ्रंट कैमरा है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment