POCO कंपनी ने भारत में अपनी X8 सीरीज का नया स्मार्टफ़ोन POCO X8 Power 5G पेश कर दिया है इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जिसके साथ कंपनी ने 100W की फास्ट चार्जिंग भी दी है इसके अलावा स्पेसिफिकेशन के अनुसार स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 प्रोसेसर, 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फ़ोन को भारत में 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया है और जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जा सकती है इस पोस्ट में हम फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ उसके कॉम्पिटिटर के बारे में भी जानेंगे।
POCO X8 Power 5G की कीमत
भारत में POCO X8 Power 5G को लांच कर दिया गाय है बात करे इसके कीमत की 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 रखी गई है और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹38,999 है POCO के लॉन्च ऑफर में ₹2,000 कूपन डिस्काउंट और ₹1,000 तक बैंक ऑफर/एक्सचेंज बोनस की जानकारी दी गई है। जिसके फ़ोन की प्रभावी कीमत ₹32,999 तक हो सकती है। इसकी पहली सेल 11 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
10,000mAh बैटरी
X8 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है इतनी बड़ी बैटरी उन युजर के लिए खास बन सकती है जो बार-बार स्मार्टफोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं फोन में 100W हाइपर चार्जर का सपोर्ट दिया गया है उपलब्ध स्पेसिफिकेशन के अनुसार, 100W चार्जिंग से फ़ोन को 1-50% तक चार्जर करने में 30 मिनट और 100 प्रतिशत तक पहुंचने में करीब 47 मिनट लग सकते हैं। इसके साथ ही फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है
उपलब्ध जानकारी के अनुसार फोन की बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए छह साल की बैटरी-लाइफ रेटिंग बताई गई है। और इसके अलावा बायपास चार्जिंग भी दी गई है जो गेमिंग के दौरान सीधे चार्जिंग सप्लाई का इस्तेमाल करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें:- POCO X8 PRO MAX 5G: इंडियन मार्किट में लांच, जानिए इसकी फीचर्स, कीमत और लांच डेट I
POCO X8 Power 5G 1.5K AMOLED डिस्प्ले
फ़ोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और कंटेंट के दौरान ज्यादा स्मूथ अनुभव मिल सकता है वंही डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक बताई गई है इसके अलावा इसमें HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गाय है फोन में वेट टच डिस्प्ले 2.0 का उपयोग किया गया है जिससे स्क्रीन पर नमी होने की स्थिति में टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है
फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिससे यूजर्स स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट के जरिए फोन को अनलॉक कर सकते हैं फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है जो धूल और पानी से सुरक्षा कर सकता है वंही मल्टीमीडिया के लिए डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है।
प्रोसेसर और परफ़ॉर्मेंस
POCO X8 Power 5G में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है उपलब्ध स्पेसिफिकेशन के अनुसार बेंचमार्क पर 1M+ AnTuTu स्कोर हासिल किया है। जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है फोन में 8GB + 8GB LPDDR5X RAM और 128GB + 256GB स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है
इसके अलावा फ़ोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित हाइपरओएस 3 के साथ आता है कंपनी ने फोन के लिए 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स को बताया है वंही लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट की वजह से यह फोन उन युजेर के लिए अच्छा हो सकता है जो स्मार्टफोन को कई साल तक इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके साथ गूगल जेमिनी, AI राइटिंग और AI इंटरप्रेटर जैसे फ़ीचर शामिल हैं जिसकी मदद से फोटो वीडियो और राइटिंग में आसानी मिल सकती है
इसे भी पढ़ें:- POCO X8 PRO 5G के फ़ोन में मिलती है 6500mAh की बड़ी बैटरी, 100W चार्जिंग, आइये जानते है इसके बारे में
50MP OIS कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए POCO X8 Power 5G में f/1.5 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आता है। जो कैमरा मूवमेंट को स्थिर करने में मदद कर सकता है जिससे कम रोशनी में फोटोग्राफी और हैंडहेल्ड वीडियो रिकॉर्डिंग में कैमरा शेक कम करने में फायदा हो सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक फ्रंट और रियर कैमरे से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इसके साथ कुछ AI फ़ीचर्स मिलते हैं जो फोटो क्वालिटी को सुधार कर सकते हैं
POCO X8 Power 5G किसे खरीदना चाहिए?
POCO X8 Power 5G खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जिन्हे फोन में सबसे बड़ी बैटरी और परफॉर्मेंस चाहिए अगर आप स्मार्टफोन ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं और आप दिन में बार-बार चार्जर ढूंढना नहीं चाहते तो 10,000mAh की बैटरी इसमें मदद कर सकती है Snapdragon 6 Gen 5, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और बायपास चार्जिंग जैसे फ़ीचर्स परफॉर्मेंस के लिए अच्छे हो सकते हैं और चार साल के OS अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट लंबे समय तक फ़ीचर पैक बना सकते हैं। हालांकि असल गेमिंग FPS और थर्मल परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है
POCO X8 Power 5G के कंपटीटर्स
POCO X8 Pro ज्यादा परफॉर्मेंस वाला फोन हो सकता है उपलब्ध स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसमें डाइमेंशन 8500-अल्ट्रा, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 6.59-इंच डिस्प्ले, 50MP + 8MP कैमरे और 6,500mAh की बैटरी दी गई है इसलिए X8 पावर बैटरी के मामले में काफी मजबूत हो सकता है जबकि X8 प्रो परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा आकर्षक हो सकता है।
OnePlus Nord 5 भी इसी प्राइज़ सेगमेंट का फ़ोन है उपलब्ध डेटा में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3, 6.83-इंच 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,300mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। वही स्पेसिफिकेशन के अनुसार पोको एक्स8 पावर मैं सबसे बड़ा पॉइंट बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग है।
POCO X8 Power 5G FAQs
Q1. POCO X8 Power 5G की बैटरी कितनी है?
POCO X8 Power 5G में 10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W हाइपर चार्जर और 27W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है
Q2. POCO X8 Power 5G में कौन सा प्रोसेसर है?
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
Q3. POCO X8 Power 5G में कौन सा एंड्रॉइड वर्जन है?
यह एंड्रॉइड 16-आधारित हाइपरओएस 3 के साथ आता है उपलब्ध जानकारी के अनुसार फोन पर 4 साल के ओएस अपग्रेड और 6 साल के सुरक्षा अपडेट दिए गए हैं
Q4. POCO X8 Power 5G की कितनी कीमत है
इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है
Q5. POCO X8 Power 5G की पहली सेल कब शुरू होगी
फोन की पहली सेल 11 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Categories
- Apple
- Best Deal and Offers
- Best Phone Under 20,000
- Best Smartphone Under 10,000
- Best Smartphone Under 15,000
- By Brand
- Infinix
- IQOO
- Motorola
- Nothing
- Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a
- OnePlus
- Oppo
- Performance & Software
- Realme
- Redmi
- Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power
- Samsung
- Smartphone Analysis
- Software Updates
- Tech News
- Tecno
- Tips & Tricks
- Upcoming Smartphone
- Vivo
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.