phonerunning.com

Realme P4R 5G: इतनी कम प्राइज में 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लांच, क्या आपको खरीदना चाहिए ?

रियलमी कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लांच कर दिया है यह स्मार्टफोन P4 सीरीज का लास्ट फ़ोन है इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज की कई स्मार्टफोन जैसे Realme P4x, Realme P4 और Realme P4 Pro को इंडियन मार्किट में लांच किया है कंपनी के अनुसार P4 सीरीज इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज है Realme P4R 5G इस सीरीज का सबसे बैटरी वाला स्मार्टफोन है क्योकि इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 8000mAh की बैटरी दी गयी है इसके साथ MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर, 50 MP प्राइमरी कैमरा और HD+ डिस्प्ले देखने को मिलती है आइये इसकी कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन को आसानी से समझते है I

Realme P4R 5G: कीमत और उपलब्ध्ता

कंपनी ने इस फ़ोन को बजट सेगमेंट में लांच किया है जिसमे 4GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है वंही इसके टॉप मॉडल 6GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है स्मार्टफोन की खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का बैंक ऑफर उपलब्ध है इस ऑफर का लाभ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर लिया जा सकता है यह स्मार्टफोन सिल्वर गलारे, लैवेंडर गलारे और टाइटेनियम गलारे मुख्य रूप से तीन कलर में उपलब्ध है I

Realme P4R 5G: डिस्प्ले और डिज़ाइन

Realme P4R 5G में 6.8-इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है जो वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और गेमिंग के लिए शानदार रहने वाली है फोन का HD+ पैनल रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान स्पष्ट विजुअल क्वालिटी देता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 144Hz हाई रिफ्रेश रेट है जो स्क्रोलिंग, एनीमेशन और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर इंटरफेस अधिक रिस्पॉन्सिव महसूस होता है फ़ोन का पंच-होल डिज़ाइन इसे आधुनिक लुक प्रदान करता है स्क्रीन को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन का सपोर्ट भी दिया गया है।

इसकी डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर गेमिंग और वीडियो प्लेइंग किया जा सकता है। हालांकि HD+ रिजॉल्यूशन इसे प्रीमियम डिस्प्ले की श्रेणी में नहीं रखते लेकिन बजट सेगमेंट में स्मूद एक्सपीरियंस के लिए अच्छा विकल्प साबित होती है I बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो स्मार्टफोन में प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। फोन का डाइमेंशन 166.64mm लंबाई, 78.2mm चौड़ाई और 8.88mm मोटाई है जो इसकी बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी के बावजूद संतुलित ग्रिप देता है I

Realme P4R 5G: कैमरा

फ़ोन में ड्यूल AI कैमरा सेटअप दिया गया है इसके रियर में f/1.8 अपर्चर और 75° फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, यह कैमरा दिन की अच्छी रोशनी में डिटेल और नेचुरल कलर में फोटो वीडियो कैप्चर करता है स्मार्टफोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस सेंसर का उपयोग किया गया है जिससे सब्जेक्ट पर तेजी और सटीक फोकस किया जा सकता है दूर मौजूद विषयो को करीब से कैप्चर करने के लिए फोन में 10x तक डिजिटल ज़ूम का विकल्प दिया गया है वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो 30FPS पर Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I

सेल्फी, वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें कैप्चर करने के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है फ्रंट कैमरा में 1/4.0-इंच सेंसर और 1.12μm पिक्सल साइज का इस्तेमाल किया गया है जो पर्याप्त रोशनी में बेहतर डिटेल और प्राकृतिक रंगों के साथ सेल्फी लेने में मदद करता है वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो फ्रंट कैमरा Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps तक सपोर्ट करता है कुल मिलाकर, 50MP रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के लिए अच्छा साबित होता है I

Realme P4R 5G: प्रोसेसर और परफॉरमेंस

Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 (MT6835) प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित है यह चिपसेट रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर और संतुलित परफॉर्मेंस प्रदान करता है फ़ोन में ऑक्टा-कोर CPU जो 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है जो मल्टीटास्किंग और पेरफ़ोर्मनस के बेहतर बनता है जिससे बैटरी अच्छा परफॉर्म करती है ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है जो कैज़ुअल और मिड-लेवल गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है। और BGMI गेम को 60FPS पर आसानी से खेल सकते है गेमिंग और मल्टीटास्किंग को और बेहतर बनाने के लिए 5300mm2 का वपूर कूलिंग सिस्टम मिलता है जो इसकी हीट को नोर्मलिज़ेड करता है I

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS के साथ आता है जिसमे दो साल का एंड्राइड अपडेट और तीन साल का सिक्योरिटी अपडेट देखने को मिलता है ColorOS में कई उपयोगी कस्टमाइजेशन विकल्प मिलते हैं जिसकी मदद से यूज़र अपनी पसंद के अनुसार होम स्क्रीन,आइकन, थीम और अन्य इंटरफेस सेटिंग्स को बदल सकते हैं। फ़ोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है I

इसे भी पढ़े:- Realme 16T 5G: 8000mAh बैटरी वाला नया पावरहाउस, लॉन्च से पहले फीचर्स ने मचाया धमाल ?

Realme P4R 5G: बड़ी बैटरी

Realme P4R 5G में 8000mAh की बड़ी Li-Polymer बैटरी दी गई है बड़ी बैटरी की वजह से यूज़र्स बिना बार-बार चार्ज किए पूरे दिन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ब्राउज़िंग का भरपूर आनंद ले सकते है चार्जिंग के लिए फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक फोन को 104 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है जिससे जरूरत पड़ने पर जल्दी बैकअप प्राप्त किया जा सकता है 2G नेटवर्क पर यह बैटरी 60.6 घंटे तक का टॉकटाइम देता है

कंपनी के अनुसार फ़ोन को एक बार चार्ज करने पर सामान्य उपयोग पर तीन दिन तक बैटरी बैकअप प्रदान करता है कंपनी 7 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करती है इसका मतलब लम्बे समय तक इस्तेमाल के बाद भी बैटरी अपनी क्षमता बरकरार रखेगी इसके आलावा 6.5W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिससे दूसरे मोबाइल और वाच चार्ज किये जा सकते है I

फोन में Bluetooth 5.3 दिया गया है, जो वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य डिवाइस के साथ तेज़ और स्थिर कनेक्टिविटी प्रदान करता है साथ ही, Wi-Fi Direct और मोबाइल हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स की मदद से फाइल शेयरिंग और इंटरनेट शेयरिंग आसानी से की जा सकती है I

आपको यह स्मार्टफोन क्यों खरीदना चाहिए ?

✅ आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी चाहिए।

✅ आप 144Hz डिस्प्ले का स्मूद अनुभव चाहते हैं।

✅ आपको 5G कनेक्टिविटी वाला बजट फोन चाहिए।

✅ आप मजबूत और टिकाऊ डिज़ाइन को प्राथमिकता देते हैं।

✅ आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं।

आपको यह फोन क्यों नहीं खरीदना चाहिए ?

❌ आप हैवी गेमिंग के लिए फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

❌ आपको AMOLED डिस्प्ले की बेहतर क्वालिटी चाहिए।

❌ आप प्रोफेशनल कैमरा अनुभव की तलाश में हैं।

Realme P4R 5G उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले, मजबूत बिल्ड और भरोसेमंद 5G अनुभव चाहते हैं।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index