OPPO Find X9s: इंडिया में हुआ लांच, जिसमे मिलेगा 7025mAh की बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर ?

OPPO Find X9s

Oppo कंपनी आज अपने दो स्मार्टफोन OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra को 21 मई 12PM पर लांच हो गया है ओप्पो ने इस फ़ोन को “Your Hasselblad Travel Companion” टैगलाइन के साथ पेश किया है जिसमे कैमरा और AI फीचर्स पर खास फोकस किया गया है। फोन में 50MP Ultra-Clear Triple Camera सेटअप, 120Hz ProXDR Display, 7025mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ColorOS 16 और कई एडवांस AI फीचर्स भी मिलते हैं।अगर आप एक ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे है जिसमे शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप परफॉरमेंस मिले तो OPPO Find X9s आपके लिए एक शानदार बन सकता है I

OPPO Find X9s: कीमत और उपलब्धता

ओप्पो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को pre-order के लिए ऑफिसियल वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है जिसमे से 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 79,999 रुपये राखी गयी है और बेस मॉडल 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 89,999 रुपये राखी गयी है बैंक ऑफर, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 8,000 तक इंस्टेंट डिस्कंट मिल सकता है फ़ोन की सेल 25 मई से स्टार्ट हो जाएगी जिसको आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार से आसानी से परचेस कर सकते है I

डिजाइन और डिस्प्ले

फ़ोन के डिस्प्ले की बात करे तो इसमें 6.59 इंच का FHD+ अमोलेड डिस्प्ले और 120Hz का डायनामिक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है वंही इसके साथ 3600 निट्स की पिक ब्रिटनेस और डॉल्बी विज़न देखने को मिलता है वही फ़ोन की डिस्प्ले में 3840Hz PWM Dimming टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है। OPPO Find X9s की स्क्रीन को गोर्रिल्ला गिलास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है फ़ोन को वाटर और डस्ट से बचने के लिए IP68 एंड IP69 की रेटिंग मिली है और उसके साथ दुबिलिटी के लिए SGS सर्टिफिकेशन मिला हुआ है I

OPPO Find X9s के डिज़ाइन की बात करे तो इसमें Ultra-thin बेज़ेल्स और प्रीमियम aerospace-grade एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है जिससे फ़ोन हाथ में पकडे से काफी प्रीमियम फील देता है कंपनी ने इस फ़ोन को सनसेट ऑरेंज, लैवेंडर स्काई और मिडनाइट ग्रे जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेस किया किया है फ़ोन में 3D अल्ट्रा सोनिक फिंगर प्रिंट देखने को मिलता है जो गीले हाथो से तेजी से खोलने में सचम है फोन के साइड में Customizable Snap Key दी गए है जिसका काम फ़ोन वाइब्रेशन, Do not distrub, कैमरा, टॉर्च और वीडियो रेकॉर्डिग के लिए इस्तेमाल किया जाता है I

इसे भी पढ़े :- OPPO Find X9 Ultra: कैमरा और परफॉर्मेंस का नया फ्लैगशिप किंग, 21 मई को भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ ?

प्रोसेसर और परफॉरमेंस

OPPO Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s का चिपसेट दिया गया है जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर लगभग 2.7M के करीब है कंपनी के अनुशार इसमें बेहतर CPU और GPU performance मिलती है फ़ोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB+512GB UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलने वाला है इस प्रोसेसर पर 120fps पर BGMI और हैवी गेम आसानी से खेल सकते है मल्टीटास्किंग और बैटरी लाइफ लम्बी चलने के लिए प्रोसेसर अच्छा साबित हो सकता है I

OPPO Find X9s स्मार्टफोन ColorOS पर आधारित एंड्राइड 16 पर लांच किया गया है जोकि काफी स्मूथ और स्मार्ट एंड्राइड सॉफ्टवेयर है जिसके साथ पांच साल का एंड्राइड अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है फ़ोन में हर काम बेहत स्मूथ और तेज महसूस होते है चाहे आप स्वाइप करें, टैप करें या स्क्रॉल करें और एनीमेशन में काफी फ्लो दिखाई देता है जिससे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस काफी शानदार और नेचुरल लगता है।

OPPO Find X9s: Hasselblad कैमरा

इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका Hasselblad-powered Triple Camera Setup है। इसके रियर में f/1.8 अपर्चर का 50 मेगापिक्सेल का OIS का Main कैमरा दिया गए है और f/2.0 अपर्चर का 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और f/2.6 अपर्चर का 5O मेगापसेल का टेलीफ़ोटो कैमरा सेटअप देखने को मिलता है फोन में 3x Optical Zoom और AI-powered 120x Super Zoom दिया गया है जिससे दूर की चीजें भी काफी क्लियर दिखाई देती हैं। इसके आलावा 30fps और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I

सेल्फी और वीडियो रिकॉडिंग के लिए  f/2.4 अपर्चर का 32 मैगपिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है इसके रियर और फ्रंट से पैनोरमा, Dual-view वीडियो, अंडरवाटर और फोटो और वीडियो का अनुभव ले सकते है इसके आलावा 30fps और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I

OPPO Find X9s: बैटरी

बैटरी की बात करें तो इसमें 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SUPERVOOC Fast Charging सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है फ़ोन 45 मिनट में फुल चार्ज जायेगा और यह फोन लंबे समय तक वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर लगभग दो दिन का बैटरी बैकअप आसानी से देगा फ़ोन की बैटरी लम्बे समय तक चलने के लिए silicon-carbon टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है कंपनी के अनुसार 36H वीडियो प्ले बैक और 6H 60FPS पर 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I

फ़ोन में हैवी गेमिंग करते समय हीट से बचने के लिए Vapor Cooling Chamber सिस्टम दिया गया है जो परफॉरमेंस को फ़ास्ट और स्मूथ बनता है नेटवर्क कनेक्शन को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 360° Surround Antenna का उपयोग किया गया है ताकि ब्राउज़िंग, स्ट्रीमिंग और कालिंग के समय रिलाएबल कनेक्शन बना रहे I

इस स्मार्टफोन को AI टैग भी मिला है क्योकि इसमें बहुत सारे AI फीचर्स जैसे AI Bill मैनेजर, AI Menu Translator, AI Recording और AI Writer शामिल है इन फीचर्स की मदद से यूजर्स फोटो एडिटिंग, नोट्स मैनेजमेंट और ट्रैवल एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ ओप्पो और एप्पल डिवाइस में टच तो शेयर का ऑप्शन मिलता है जिसकी सहायता से फोटो और वीडियो आसानी से शेयर कर सकते है I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index